देहरादून, चार सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड—19 के 831 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 23,011 पहुंच गई। इसके अलावा 12 और मरीजों की महामारी से मृत्यु हो गयी। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 205 नये मामले देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 163 और नैनीताल में 131 मरीज सामने आए। बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को कोरोना वायरस से प्रदेश में 12 और मरीजों की मौत हो गई जिससे प्रदेश में अब तक महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 312 हो गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 15,447 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7187 है। प्रदेश में कोविड-19 के 65 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2QXVwuC
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें