शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

निम सदस्यों ने छह दिनों में तीन चोटियां फतह कीं

उत्तरकाशी, चार सितंबर (भाषा) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के तीन सदस्यों ने छह दिनों के अंतराल में ‘इनरलाइन’ क्षेत्र में तीन चोटियों का आरोहण कर एक और उपलब्धि हासिल की है। इन चोटियों का पहली बार आरोहण किया गया। इसमें से दो चोटियों के नाम पहले से हैं जबकि एक चोटी का नाम रखा जाना है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में दो अन्य पर्वतारोहियों ने भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में सफल पर्वतारोहण अभियान चलाया। कर्नल बिष्ट ने बताया कि 27 अगस्त को उत्तरकाशी से रवाना हुई टीम ने 28 अगस्त को नागा के पास से आरोहण अभियान शुरू किया था और 31 अगस्त को 4790 मीटर ऊंची नागा चोटी और 5871 मीटर ऊंची कू चोटी का आरोहण किया। एक सितंबर को इस टीम ने 5616 मीटर ऊंची अनाम चोटी का आरोहण किया। इस टीम में कर्नल बिष्ट के अलावा नायब सूबेदार गिरीश सिंह नेगी और हवलदार अनिल कुमार शामिल थे ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3gU3I9S

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें