देहरादून ,पांच सितंबर (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजना का कामकाज देख रही कंपनी से आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि को दोबारा बनाने का काम इस वर्ष दिसंबर तक पूरा कर लेने को कहा है। शंकराचार्य की समाधि 2013 में केदारनाथ में आई भयानक जल प्रलय में तबाह हो गई थी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने ‘जिंदल सोशल वर्क’ को आठवीं शताब्दी के दार्शनिक की ‘समाधि’ का पुनर्निर्माण और दिव्य शिला से समाधि जाने वाले मार्ग को 31 दिसंबर तक पूरा कर लेने को कहा है। इसमें कहा गया है कि कंपनी को सरस्वती नदी के तट पर कुल पांच में से दो बचे खूबसूरत स्थल (व्यू प्वाइंट) बनाने का काम इस माह पूरा करने और अक्टूबर तक तटों के सौंदर्यीकरण का काम पूरा करने के लिए भी कहा गया है। मुख्य सचिव ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के साथ केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया और निर्माणकार्य में लगी एजेंसियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना काम में तेजी लाने को कहा।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3i3HiEC
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें