रविवार, 6 सितंबर 2020

उत्तराखंड में कोविड-19 के रिकॉर्ड 668 नए मामले आए

देहरादून, छह सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में रविवार को कोविड-19 के 668 नए मामले आने के साथ ही महामारी से पीड़ितों का आंकड़ा 24,629 हो गया। वहीं 11 और मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हो गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 235 नए मामले देहरादून जिले से हैं, वहीं हरिद्वार में 103, उधमसिंह नगर में 69 और उत्तरकाशी में 54 मरीज सामने आए। रविवार को संक्रमण से प्रदेश में 11 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से पांच ने दून मेडिकल कॉलेज में दम तोडा जबकि चार अन्य मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में अंतिम सांस ली। दो अन्य की मृत्यु हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई। अब तक प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या 341 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 16,573 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 7,640 है। प्रदेश में कोविड 19 के 75 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3jUq6SC

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें