देहरादून, छह सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के एंटीजन जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सरकारी सूत्रों ने यहां बताया कि कैबिनेट मंत्री कौशिक एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण शनिवार से ही पृथक-वास में थे और रविवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि पीसीआर जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर उन्होंने एम्स ऋषिकेश में भर्ती होने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के पुत्र और एक भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर अपने स्टॉफ के सदस्यों समेत अगले कुछ दिनों के लिए गृह पृथक-वास में चले गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Zc5n4E
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें