रविवार, 6 सितंबर 2020

उत्तराखंड: BJP विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज

देहरादून अल्मोड़ा के द्वारहाट असेंबली सीट से बीजेपी पर लगे यौन शोषण के मामले में शनिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के एफआईआर दर्ज करने के आदेश बाद रविवार सुबह देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बीजेपी विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर दर्ज की है। दरअसल शनिवार को पीड़ित महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम कोर्ट ने विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का फैसला सुनाया था। वहीं ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरी महिला ने विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। उधर, विधायक महेश नेगी के अधिवक्ता ने कहा कि महिला ने अब कोर्ट को गुमराह किया है, इसे लेकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। पीड़िता की गिरफ्तारी पर लगी थी रोक इससे पहले नैनीताल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। पीड़ित महिला ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में विधायक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर निरस्त करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थ। पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। महेश नेगी की पत्नी ने आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ लगाए आरोप विधायक की पत्नी रीता नेगी भी महिला पर अपने पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में एक मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं। रीता नेगी ने महिला पर अपने पति को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला और उसका परिवार उनके पति को ब्लैकमेल कर पांच करोड़ रुपये मांग रहा है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2R1nohs

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें