मंगलवार, 8 सितंबर 2020

लव मैरेज: नाराज पिता ने घर बुलाया...फिर बेटी-दामाद का गोली मारकर किया मर्डर!

पुलकित शुक्ला, काशीपुर उत्तराखंड के काशीपुर में झूठी शान के लिए कत्ल का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक पिता ने अपनी बेटी और दामाद की हत्या कर दी है। डबल मर्डर की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लव मैरेज से युवती के पिता नाराज थे और उन्होंने बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी पिता और पुत्र की धरपकड़ में जुटी हुई है। दरअसल काशीपुर के मोहल्ला अली खान निवासी राशिद ने लगभग 3 महीने पहले पड़ोस की ही रहने वाली नाजिया से घर से भागकर लव मैरेज की थी। इस विवाह से युवती के परिजन नाखुश थे। परिजनों की नाराजगी के कारण दोनों बाहर ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि युवती के पिता के कहने पर कुछ ही दिन पहले दोनों लौट आए थे और घर पर रहने लगे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सोमवार देर शाम राशिद और नाजिया बाजार से लौट रहे थे, तभी घर के पास चबूतरे पर बैठे नाजिया के पिता और उसके भाई ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। गोली लगने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। काशीपुर के एएसपी राजेश भट्ट ने बताया, 'युवक और युवती के से युवती के परिजन नाखुश थे। प्रेम विवाह करने के कारण युवती के पिता ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पिता पुत्र और दो मामाओं की तलाश की जा रही है। जल्दी उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2ZgvF5S

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें