रविवार, 6 सितंबर 2020

लालकुंआ में घर के बाहर से युवती का अपहरण

देहरादून, छह सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुंआ में रात करीब दस बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवती का उसके घर के बाहर से कथित रूप से अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात करीब दस बजे की है जब बारहवीं में पढने वाली युवती खाना खाने के बाद अपनी कुछ सहेलियों के साथ घर के बाहर टहल रही थी। हल्द्वानी के नगर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अपहरणकर्ता उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नम्बर वाली कार में आए थे और उनकी तलाश की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए लालकुंआ और चोरगलिया थानों के पुलिसकर्मियों की पांच टीमें बनायी गयी हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/324QfYF

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें