बुधवार, 9 सितंबर 2020

बीआरओ ने रेकॉर्ड समय में बनाया टूटा पुल, चीन की सीमा पर बसे आखिरी गांव को जोड़ता था

पिथौरागढ़ जिस तरह से चीन के साथ लगने वाली सीमा पर तनाव बढ़ रहा है उसे देखते हुए सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) पूरी मुस्‍तैदी से अपना काम कर रहे हैं। हाल ही में बीआरओ ने उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक अहम पुल को एक हफ्ते के रेकॉर्ड टाइम में फिर से बनाकर तैयार कर दिया। पिथौरागढ़ के जिमिघाट इलाके में बना यह बैली ब्रिज 18 जुलाई को भूस्‍खलन में बर्बाद हो गया था। यह पुल इसलिए रणनीति रूप से अहम है क्‍योंकि यह मुनस्‍यारी और मिलाम को जोड़ता है। मिलाम भारत चीन सीमा पर है। फिर से बनाए जाने के बाद इसे मंगलवार को दोबारा हल्‍के वाहनों के लिए खोल दिया गया। इससे पहले जून में भी इसी रूट पर इसी तरह का पुल भारी बुलडोजर के वजन की वजह से ढह गया था। उसे भी बीआरओ ने रेकॉर्ड 5 दिन में बनाकर तैयार कर दिया था। आमतौर पर इस तरह के पुल बनने में एक महीने का समय लगता है लेकिन मौजूदा हालात और पुल के रणनीतिक महत्‍व को देखते हुए बीआरओ ने इतनी जल्‍दी काम पूरा कर दिया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bUqpdn

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें