सोमवार, 7 सितंबर 2020

फिल्म 'हिंदुत्व' की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे करण राजदान

देहरादून, सात सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सोमवार को फिल्म निर्देशक एवं लेखक करण राजदान ने मुलाकात की और बताया कि वह अपनी फिल्म ‘हिन्दुत्व’ की 90 प्रतिशत शूटिंग पहाडी प्रदेश में करना चाहते हैं। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार फिल्म 'हिंदुत्व' की शूटिंग जनवरी-फरवरी 2021 में होगी। इसके अलावा राजदान ने उत्तराखंड में एक वृत्तचित्र ‘शिवतंत्र’ की शूटिंग करने की इच्छा भी जताई। विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रावत ने राजदान को उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए सरल फिल्म नीति की जानकारी देते हुए बताया कि अब एक दिन में भी फिल्म शूटिंग की ऑनलाइन अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है और इसलिए फ़िल्मकारों का रूझान उत्तराखण्ड के प्रति बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने राजदान को बताया कि वह अपनी वृत्तचित्र ‘शिवतंत्र’ की शूटिंग पंच केदार में से किसी भी स्थान पर कर सकते हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3388ZFN

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें