गुरुवार, 3 सितंबर 2020

नैनीताल में 2400 मी की ऊंचाई पर दिखा किंग कोबरा

देहरादून ,तीन सितंबर (भाषा)दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप, किंग कोबरा पहली बार उत्तराखंड में 2,400 मीटर की ऊंचाई पर देखा गया । एक हालिया अध्ययन के अनुसार, इस प्रजाति को नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में 2,400 मीटर की ऊंचाई पर देखा गया । राज्य के वन विभाग ने कहा कि ठंडे खून वाली प्रजातियों के लिए यह एक नई ऊंचाई है क्योंकि ये आमतौर पर गर्म जलवायु वाले इलाकों में रहती हैं । ऐसा माना जाता है की किंग कोबरा गर्म इलाकों को ही पसंद करता है और ठंडी जगहों से दूर रहता है । अध्ययन में कहा गया है कि इस प्रजाति को सिक्किम में 1,840 मीटर, मिजोरम में 1,170 मीटर और हाल के वर्षों में नीलगिरि में 1,830 मीटर की ऊंचाई पर देखा गया है, लेकिन इतनी ऊंचाई पर पहले कभी नहीं देखा गया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2YYudF5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें