![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/73257330/photo-73257330.jpg)
देहरादून उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली जगहों को भरने के संकेत देने के बाद सीएम ने 10 बीजेपी नेताओं को स्तरीय सुविधाओं से पुरस्कृत किया है। ये नेता विभागों में दायित्व का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इनमें विश्वास डाबर को प्रदेश आवास-विकास परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बहादुर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अतर सिंह असवाल सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा अतर सिंह तोमर सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजवीर सिंह को बीज और जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था का अध्यक्ष बनाया गया है। शोभा राम प्रजापति माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। फकीर राम टम्टा को समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। लग रहीं राजनीतिक अटकलें खेमपाल सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया। करन सिंह बोहरा को उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुशील चौहान को जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मकर संक्रांति से ठीक पहले सौंपी गई इन जिम्मेदारियों को लेकर राजनैतिक अटकलें भी लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि झारखंड की हार के बाद बीजेपी हाईकमान कांग्रेस से आगामी चुनाव में मिल सकने वाली चुनौती के मद्देनजर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में सोचने लगा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री भी अब सक्रिय हुए हैं और इसी के लिए उन्होंने मंत्रिमंडल की तीन रिक्त सीटों को भरने के संकेत देने लगे हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2TjghDA
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें