देहरादूनगंगा की अविरलता और संरक्षण की मांग को लेकर मातृ सदन में पर बैठीं को अनशन के 47वें दिन ने देर रात जबरन उठाकर दून अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस के अनुसार, उसने यह कार्रवाई रात में सीएमओ की ओर से जारी साध्वी के स्वास्थ्य बुलेटिन के आधार पर की है। इस घटना के बाद मातृ सदन की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, एसडीएम कुश्म चौहान, सीएमओ डॉ सरोज नैथानी, लक्सर के एसडीएम सुनैना राणा और थानाध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट में एक वाद भी दायर किया गया है। साध्वी पद्मावती का कहना है कि प्रशासन को जो भी उपचार देना है मातृ सदन में देना होगा। वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगी। गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए 15 दिसंबर को साध्वी पद्मावती ने मातृ सदन में आमरण अनशन शुरू किया था। मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर यूपी के अधिकारी भी हरिद्वार पहुंचे थे, लेकिन साध्वी ने अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया था। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का पत्र लेकर उनके जल संसाधन मंत्री हरिद्वार के मातृ सदन पहुंचे थे। इन लोगों ने साध्वी से अनशन खत्म करने को कहा था, लेकिन साध्वी ने नीतीश का धन्यवाद देते हुए अनशन मांग पूरी होने तक जारी रखने का फैसला लिया था। साध्वी पद्मावती को देर रात पुलिस के द्वारा बलपूर्वक उठाने के बाद अब मातृ सदन आश्रम के ब्रह्मचारी संत आत्मबोधानंद अनशन पर बैठ गए हैं। आत्मबोधानंद इससे पूर्व 9 बार अनशन कर चुके हैं। पिछली दफा उन्होंने वर्ष 2018 में 194 दिनों तक आमरण अनशन किया था। जब सरकार ने प्रफेसर जीडी अग्रवाल और ज्ञान स्वरूप सानंद को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था, तब आत्मबोधानंद अनशन पर बैठे थे। आत्मबोधानंद का कहना है कि प्रशासन की ओर से साध्वी को जबरन उठाया गया है। पुलिस उन्हें जबरन कुछ खिला-पिला कर अनशन समाप्त कराना चाहती है। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि साध्वी को उठाने पर वह अपना अनशन शुरू कर देंगे। इसलिए रात में ही उन्होंने गंगा रक्षा के लिए अपना अनशन शुरू कर दिया है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/37LBZV1
अमेरिका की बड़ी कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स (IBM) में भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा नए CEO होंगे. वह IBM CEO के तौर पर वर्जीनिया रोमेटी की जगह लेंगे. 57 साल के अरविंद कृष्णा 6 अप्रैल को अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.
देश के जाने-माने बिजनेसमैन और लंबे समय तक बजाज समूह के चेयरमैन रहे राहुल बजाज (Rahul Bajaj) के रोल में अहम बदलाव हुआ है. राहुल बजाज अब कंपनी के फैसलों में सीधे हस्तक्षेप नहीं करेंगे. अब वह कंपनी बोर्ड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट की भूमिका में रहेंगे.
भारत के काॅर्पाेरेट वर्ल्ड में अपनी वैल्यू के लिए मशहूर इन्फाेसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया. वहीं, नारायण मूर्ति ने अवॉर्ड देने के बाद रतन टाटा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
अप्रैल 1932 में एअर इंडिया का जन्म हुआ था. उस समय के उद्योगपति जेआरडी टाटा ने इसकी स्थापना की थी, मगर इसका नाम एअर इंडिया नहीं था. तब इसका नाम टाटा एयरलाइंस हुआ करता था.
साल 2016 में तीन दोस्तों ने Skootr की शुरुआत की. फाउंडर्स की रियल एस्टेट, टेक्नोलॉजी और बिजनेस स्ट्रैटिजी की गहरी समझ से कंपनी जल्दी ही प्रोफिटेबल हो गई.
साल 2016 में तीन दोस्तों ने Skootr की शुरुआत की. फाउंडर्स की रियल एस्टेट, टेक्नोलॉजी और बिजनेस स्ट्रैटिजी की गहरी समझ से कंपनी जल्दी ही प्रोफिटेबल हो गई.
आयुर्वेदिक ब्यूटी एंड पर्सनल केयर मार्केट की खामियों को समझते हुए पिछले कुछ सालों में ढेरों नए स्टार्टअप्स भी इस दौड़ में शामिल हुए हैं. JUST HERBS भी उनमें से एक है.
किरण मजूमदार को फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल किया है. लेकिन, एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने कई कंपनियों ने नौकरी तक देने से मान कर दिया था. आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने किरण मजूमदार शॉ को सर्वोच्च नागरिकता अवार्ड से सम्मानित किया है.