बुधवार, 9 मार्च 2022

Mussoorie Election Results 2022: गणेश जोशी और गोदावरी थापली के बीच मुख्य मुकाबला, जानिए मसूरी सीट का ताजा अपडेट

मसूरी: उत्तराखंड व‍िधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। ऐसे में पौड़ी जिले की मसूरी विधानसभा सीट पर कांटे की टक्‍कर देखी जा रही है। इस सीट पर गणेश जोशी का भव‍िष्‍य दांव पर लगा है। गणेश जोशी को इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी गोदावरी थापली से कांटे की टक्‍कर देखने को म‍िल रही है। शुरुआती रुझान सुबह 8 बजे से म‍िलने शुरू हो जाएंगे। यहां पर आप हर अपडेट जानते रह‍िए। देहरादून जिले की मसूरी विधानसभा सीट प्रदेश में हॉट सीट में शुमार है। यहां से बीजेपी नेता गणेश जोशी चुनाव मैदान में हैं। मसूरी व‍िधानसभा सीट पर कांग्रेस से गोदावरी थापली की गणेश जोशी से कांटे की टक्‍कर है। वहीं आम आदमी पार्टी के श्‍याम बोरा भी जनता से आस लगाए बैठे हैं। मसूरी विधानसभा सीट उत्तराखंड के देहरादून जिले में आती है। 2017 में मसूरी में कुल 54.68 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से गणेश जोशी ने कांग्रेस के गोदावरी थपली को 12077 वोटों के मार्जिन से हराया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/dG468XD

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें