मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से उत्तराखंड के नौ छात्र सुबह आठ बजे से नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उत्तराखंड के छात्रों सहित अन्य लोगों को लेकर तीन और उड़ानों के देर रात तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अब तक उत्तराखंड के कुल 37 छात्र स्वदेश लौट चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन में उत्तराखंड के 282 छात्र और अन्य लोग अब भी फंसे हुए हैं।
प्रभारी मुख्य सचिव राधा रतूडी ने सभी जिलाधिकारियों से यूरोपीय देश में फंसे छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों और उनके वर्तमान ठिकाने के बारे में नयी दिल्ली में उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त से समय-समय पर जानकारियां साझा की जानी चाहिए ताकि विदेश मंत्रालय को तत्काल सूचना उपलब्ध कराई जा सके।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/ZeXavtE
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें