बुधवार, 9 मार्च 2022

Bajpur Election Results 2022: यशपाल आर्य और राजेश कुमार के बीच मुख्य मुकाबला, जानिए बाजपुर सीट का ताजा अपडेट

बाजपुर: उत्तराखंड व‍िधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। ऐसे में ऊधम सिंह नगर जिले की बाजपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्‍कर देखी जा रही है। इस सीट पर यशपाल आर्य का भव‍िष्‍य दांव पर लगा है। यशपाल आर्य को इस सीट पर बीजेपी प्रत्‍याशी राजेश कुमार से कांटे की टक्‍कर देखने को म‍िल रही है। शुरुआती रुझान सुबह 8 बजे से म‍िलने शुरू हो जाएंगे। यहां पर आप हर अपडेट जानते रह‍िए। ऊधम सिंह नगर जिले की बाजपुर विधानसभा सीट प्रदेश में हॉट सीट में शुमार है। यहां से बीजेपी से कांग्रेस में आए यशपाल आर्य चुनाव मैदान में हैं। बाजपुर व‍िधानसभा सीट पर बीजेपी से राजेश कुमार की यशपाल आर्य से कांटे की टक्‍कर है। वहीं आम आदमी पार्टी की सुनीता टम्‍टा भी जनता से आस लगाए हैं। बाजपुर (आरक्षित) विधानसभा सीट उत्तराखंडके ऊधम सिंह नगर जिले में आती है। 2017 में बाजपुर (आरक्षित) में कुल 52.75 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से यशपाल आर्य ने कांग्रेस की सुनीता टम्टा को 12636 वोटों के मार्जिन से हराया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/C1kIuDH

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें