सोमवार, 24 मई 2021

बाबा रामदेव ने IMA को खुला खत लिखकर पूछे 25 सवाल, एलोपैथी डॉक्टर क्यों होते है बीमार?

करन खुराना, हरिद्वार बाबा रामदेव () और आइएमए (indian medical association) में छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों पक्षों की तरफ से बयान बन्द होने का नाम नहीं ले रहे है। बाबा रामदेव ने रविवार को ही चिठ्ठी () लिख कर अपना बयान वापिस लिए थे और खेद व्यक्त किया था। सोमवार को बाबा रामदेव का फिर से एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वो लोगों को योग करवाते हुए डॉक्टरों का मजाक उड़ा रहे हैं। सोमवार को बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने एक खुला पत्र जारी किया गया जिसमें आइएमए और फार्मा कंपनी से 25 प्रश्न पूछे गए हैं। बाबा रामदेव ने इस पत्र में हेपटाइटिस, लीवर सोयराइसिस, हार्ट एनलार्जमेंट,शुगर लेवल1 और 2,फैटी लीवर,थायराइड,ब्लॉकेज,बाईपास,माइग्रेन,पायरिया,अनिद्रा,स्ट्रेस,ड्रग्स एडिक्शन,गुस्सा,आदि पर स्थायी इलाज को लेकर सवाल पूछे हैं। 'बिना ऑक्सीजन सिलिंडर के ऑक्सीजन बढ़ने की कोई दवा है?' बाबा रामदेव ने कोरोना के समय ऑक्सीजन प्रयोग होने को लेकर फार्मा कंपनी से सवाल किया। बाबा रामदेव ने पूछा कि क्या फार्मा कंपनी पर ऐसी कोई दवा है जिससे कोरोना संक्रमण के मरीज का बिना ऑक्सीजन सिलिंडर के ऑक्सीजन बढ़ जाए। ...तो फिर एलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार होने ही नहीं चाहिए? बाबा रामदेव के पत्र में आखिरी सवाल सारे सवालों से बड़ा है। बाबा रामदेव ने पूछा कि अगर एलोपैथी सर्वशक्तिमान और सर्वगुण सम्पन्न है तो फिर एलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार होने ही नहीं चाहिए? इस पत्र को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि बाबा रामदेव इस मुद्दे को शांत नही होने देना चाहते।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ufakX1

भाजपा, कांग्रेस ने एक दूसरे की बुद्धि-शुद्धि के लिए उपवास रखा

देहरादून, 24 मई (भाषा) कोविड-19 के मुद्दे पर आरोप—प्रत्यारोप में उलझे भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने सोमवार को उत्तराखंड में एक दूसरे की बुद्धि—शुद्धि के लिए उपवास रखा ।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में पार्टी महासचिव हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं ने कोविड-19 और ब्लैक फंगस से निपटने में बदहाल साबित हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तीरथ सिंह रावत की भाजपा सरकार की बुद्धि—शुद्धि के लिए सांकेतिक उपवास रखा ।

राज्य पार्टी मुख्यालय में उपवास के दौरान कांग्रेस नेता हाथों में तख्ती लिए बैठे थे जिन पर लिखा था —'न दवा मिल रही, न लग रहा टीका, जनता से हो रहा यह कैसा धोखा', 'न सस्ता अनाज मिल रहा न उपचार, सिर्फ कागजों में इंतजाम दिखा रही सरकार ।'

इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और महामारी से परेशान मरीज और उनके तीमारदार दवाओं के लिए दौड़ रहे हैं ।

उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोरोना से जंग में जनता का साथ देने की बजाय राजनीति के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसकी सद्बुद्धि के लिए सांकेतिक मौन व्रत रखा।

कौशिक ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनके दुःख दर्द और परेशानी में मदद करने का है लेकिन कांग्रेस व्यवस्थाओ में खामियां निकाल कर राजनीति कर रही है और प्रदर्शन में मशगूल है ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने कोरोना के खिलाफ मिलजुल कर लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके दो दिन बाद ही कांग्रेस ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिये।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कोविड जांच और उपचार के आंकड़ों तथा टीकाकरण के संबंध में भ्रामक स्थिति उत्पन्न कर लोगों के बीच भय का वातावरण बना रही है ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2So6sFO

ऋषिकेश के एम्स में 100 बिस्तर ब्लैंक फंगस के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए

ऋषिकेश, 24 मई (भाषा) उत्तराखंड में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच सोमवार को यहां एम्स ऋषिकेश में 10 आइसीयू सहित 100 बिस्तर इन रोगियों के लिए आरक्षित कर दिए गए ।

अस्पताल प्रशासन के डीन प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की दो टीमें गठित की गई हैं जिनमें कान, नाक और गला (ईएनटी), न्यूरो, नेत्र, दांत और माइक्रोबायोलॉजी के चिकित्सक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एम्स में म्यूकरमाइकोसिस के 70 मरीज भर्ती हैं, ऐसे मरीजों की सर्जरी के लिए अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर आरक्षित किए गए हैं।

मिश्रा ने बताया कि अब तक यहां इस रोग से पीड़ित छह मरीजों की मृत्यु हो चुकी है ।

मिश्रा ने बताया कि संस्थान में ब्लैक फंगस के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसे देखते हुए दवा की पर्याप्त उपलब्धता के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है।

एम्स ऋषिकेश में म्यूकरमाइकोसिस उपचार टीम के प्रमुख व ईएनटी विभाग के सर्जन डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि मधुमेह के मरीजों को इस बीमारी से विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि बिना चिकित्सकीय सलाह के स्टेरॉयड का सेवन मधुमेह से पीड़ित कोविड मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fe5SDK

केंद्र, राज्य की उपलब्ध्यिों के साथ जाएंगे उत्तराखंड विस चुनावों में : मुख्यमंत्री रावत

पिथौरागढ़, 24 मई (भाषा) मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा राज्य और केंद्र सरकार की सामूहिक उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएगी ।

रावत ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश ने कई विकास लक्ष्य प्राप्त किए । उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में मिली उपलब्धियां पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं ।

कुमांउ क्षेत्र के भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री रावत ने 'भाषा' को बताया, ‘‘ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की उपलब्धियों के अलावा मेरे कार्यकाल के दौरान की जा रही विभिन्न पहलों के साथ लोगों के बीच जाएंगे ।’’

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘यह नहीं बताया जा सकता कि कोविड कब समाप्त होगा लेकिन इस चुनौती का सामना करने के लिए राज्य सरकार सब कुछ कर रही है ।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा जोर महामारी की तीसरी लहर से प्रभावी रूप से निपटने के लिए तैयारियों पर है ।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं की कमी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले केवल एक माह में ही सभी जगह सुविधाएं दस गुना बढ़ गई हैं ।

उन्होंने कहा कि हर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाए जा रहे हैं ।

कोरोना की पिछली लहर के दौरान अपने गांव लौटे प्रवासियों के स्थायी रूप से वहां नहीं रह पाने के बारे में पूछे जाने पर रावत ने कहा ‘‘पिछली बार पूर्ण तालाबंदी थी जबकि इस बार सभी उद्योग—धंधे खुले हुए हैं और उनमें काम करने वाले नौजवान वहीं लौट गए हैं ।’’

हांलांकि, उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उन्हें काम की तलाश में पलायन न करना पड़े । उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्यटन, कृषि, बागवानी और ऊर्जा क्षेत्रों में रोजगार संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा है ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hOkrzF

Uttarakhand Lockdown News: उत्तराखंड में एक जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, जानिए दुकानों के खुलने का समय

देहरादून कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तराखंड में कहर बरपा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार ने सोमवार को राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू को एक जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। दरअसल मंगलवार 25 मई की सुबह छह बजे कोरोना कर्फ्यू की अवधि समाप्त हो रही थी। ऐसे में राज्य सरकार ने इसे और बढ़ा दिया है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने सोमवार को बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी सामानों जैसे दूध, मीट, मछली, फल और सब्जी की दुकानें सुबह आठ बजे से 11 बजे तक खुलेंगी। इससे पहले दुकानें खुलने का समय सुबह सात से 10 बजे तक था। उनियाल ने बताया कि यह बदलाव व्यापारियों की मांग के अनुसार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से विचार विमर्श करने के बाद किया गया है। राशन और किराने की दुकानों का यह होगा समय कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अलावा, राशन और किराने की दुकानें 28 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता दिख रहा है लेकिन अपने स्तर पर सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है। कोरोना केस में कमी पर सरकार देगी ढील उनियाल ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा ही सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है और भविष्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के आंकड़ों में और कमी आने पर तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार, कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जा सकेगी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3wlu9NU

रविवार, 23 मई 2021

भारत-चीन सीमा पर सड़क काटने के दौरान JCB मशीन पर गिरा मलबा, 3 मजदूरों की मौत, ढाई करोड़ की मशीन क्षतिग्रस्त

विनीता कुमार, पिथौरागढ़ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को लिपुलेख मोटर मार्ग पर घटियाबागढ़ के पास पहाड़ी से भारी मलबा जेसीबी के ऊपर गिरने से तीन व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें एक जेसीबी ऑपरेटर और दो हेल्पर शामिल हैं। शवों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कर परिजन को सौंप दिया गया। ढाई करोड़ रुपये की ड्रिलिंग मशीन क्षतिग्रस्त हादसे के दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगी लगभग ढाई करोड़ रुपये की ऑटोमेटिक ड्रिलिंग मशीन को लेकर जा रहा ट्राला भी भारी मलबे की चपेट में आ गया। इससे मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बीते कुछ दिनों से सीमा सड़क संगठन (बी0आर0ओ0) के द्वारा तवाघाट लिपुलेख में सड़क काटने का कार्य निजी कंपनी गर्ग ऐंड गर्ग कंपनी से कराया जा रहा है। सामरिक दृष्टि से भारत-चीन को जोड़ने वाली तवाघाट- लिपुलेख सड़क पर दोपहर के समय अचानक पहाड़ी से भारी मलबा सड़क कटिंग का कार्य कर रही जेसीबी मशीन के ऊपर आ गिरा। इससे मौके पर कार्य कर रहे देहरादून निवासी जेसीबी ऑपरेटर स्टेनजिंग, नेपाल के दारचूला निवासी हेल्पर तारा सिंह और बुंगबुंग सिमखोला निवासी हेल्पर भवान सिंह भण्डारी की मौके पर ही मौत हो गई।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hNh77V

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 3050 नये मामले, और 53 लोगों मौत

देहरादून, 23 मई (भाषा) उत्तराखंड में रविवार को कोविड-19 के 3050 नए मामले आए वहीं 53 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,519 हो गयी है। नये मामलों में सर्वाधिक 716 मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर में 537, हरिद्वार में 364, टिहरी में 276, नैनीताल में 224 और पिथौरागढ़ में 182 मामले सामने आए है।

राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 5805 लोगों की मौत हुई है।

प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 54,735 हैं जबकि 2,47,603 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3oPGzLu