Egg Hatching Facility: पश्चिम चम्पारण जिले के मुर्गी पालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब अंडों से चूजे निकलवाने के लिए उन्हें दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि Krishi Vigyan Kendra Madhopur में इंक्यूबेटर और हैचिंग की आधुनिक सुविधा शुरू कर दी गई है. यहां वैज्ञानिक पद्धति से 21 दिनों में अंडों से चूजे तैयार किए जा रहे हैं, जिससे कड़कनाथ, वनराज, सोनाली, बत्तख और बटेर पालकों को सीधा लाभ मिलेगा. मामूली शुल्क में उपलब्ध इस सुविधा से एक बार में करीब 1000 अंडों की हैचिंग संभव है, जो जिले के पोल्ट्री फार्मर्स के लिए बड़ी सहूलियत साबित हो रही है. रिपोर्ट- आशीष कुमार
from सक्सेस स्टोरी News in Hindi, सक्सेस स्टोरी Latest News, सक्सेस स्टोरी News https://ift.tt/9R6xywo
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें