गुरुवार, 5 मार्च 2026

छपरा के युवा किसान का कमाल, एक ही पौधे में खिला रहे कई रंगों के गुलाब

Success Story: बिहार के छपरा जिले के युवा किसान अभिषेक कुमार ने पारंपरिक नर्सरी व्यवसाय को वैज्ञानिक पद्धति और प्रशिक्षण से जोड़कर नई पहचान बनाई है. परिवार की तीसरी पीढ़ी से जुड़े इस काम को उन्होंने आधुनिक तकनीक और हाइब्रिड प्रयोगों के जरिए आगे बढ़ाया. उनकी नर्सरी में टाटा सेंचुरी, डच रोज और ब्रिटिश रोज सहित 50 से अधिक वैरायटी के गुलाब तैयार किए जाते हैं. खास बात यह है कि कलम की तकनीक से एक ही पौधे में अलग-अलग रंगों के फूल खिलाए जा रहे हैं, जो ग्राहकों को बेहद आकर्षित करते हैं. जैविक खाद के उपयोग और गुणवत्ता के कारण उनकी नर्सरी आज इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. रिपोर्ट- विशाल कुमार

from सक्सेस स्टोरी News in Hindi, सक्सेस स्टोरी Latest News, सक्सेस स्टोरी News https://ift.tt/l47Ww2o

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें