रविवार, 15 मार्च 2026

100 रुपये से शुरू हुआ सफर, आज 4 करोड़ टर्नओवर वाली बनी महिलाओं की कंपनी

झारखंड के हजारीबाग जिले में महिला सशक्तिकरण की एक अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है. यहां ग्रामीण महिलाओं ने मिलकर ‘चूरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ की स्थापना की है, जिससे आज लगभग 7000 महिलाएं जुड़ी हुई हैं. हैरानी की बात यह है कि इनमें से ज्यादातर महिलाएं कम पढ़ी-लिखी या अनपढ़ हैं, लेकिन सामूहिक प्रयास से उन्होंने साल 2025-26 में 4 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर हासिल कर लिया. यह कंपनी किसानों को बीज, खाद, तकनीकी जानकारी और बाजार की सुविधा देकर उनकी आय बढ़ाने का काम कर रही है. रिपोर्ट- रुपांशु चौधरी

from सक्सेस स्टोरी News in Hindi, सक्सेस स्टोरी Latest News, सक्सेस स्टोरी News https://ift.tt/L8aJ3xg

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें