शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

देहरादून, 19 अगस्त (भाषा) देहरादून की एक स्थानीय अदालत ने बॉडी बिल्डर और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया के खिलाफ सड़क के बीचोंबीच कुर्सी डालकर सरेआम शराब का सेवन करने के आरोप में गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी किया है । कैंट पुलिस थाना के निरीक्षक राजेश सिंह रावत ने बताया, ‘‘हमें कटारिया के खिलाफ एनबीडब्लू मिल गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम हरियाणा भेजी जा रही है ।’ हाल में कटारिया का एक वीडियो प्रसारित हुआ था जिसमें वह सड़क के बीच में कुर्सी डालकर शराब पीते दिखाई दे

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/EKW8leV

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें