शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

तिरंगा नहीं लगाने वाले मकानों के तस्वीर की मांग केवल कार्यकर्ताओं के लिए : भाजपा नेता भट्ट

देहरादून, 12 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने वाले मकानों के तस्वीरों की उनकी मांग आम जनता के लिए नहीं बल्कि केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए है। ऐसी मांग कर विपक्षी दलों के निशाने पर आए भट्ट ने कहा कि देश के लिए सच्ची भावना रखने वाला कोई भी व्यक्ति आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए अपने घर पर तिरंगा फहराने से नहीं हिचकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के संदर्भ में थी। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘मेरा यह

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/SAEOJ53

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें