बुधवार, 3 अगस्त 2022

हरिद्वार जेल में 43 कैदी कोविड-19 से संक्रमित

हरिद्वार, तीन अगस्त (भाषा) उत्तराखंड की हरिद्वार स्थित जिला जेल में 43 कैदी कोविड -19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी खगेंद्र सिंह ने कहा कि 425 कैदियों के नमूने लिये गए थे, जिनमें से 43 कोविड-19 से संक्रमित पाये गए। उन्होंने कहा कि उन्हें एक अलग बैरक में पृथक किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कैदियों में हेपेटाइटिस और अन्य संक्रमणों की जांच के लिए जेल परिसर में 28-29 जुलाई के बीच एक शिविर लगाया गया था।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/gkuPX1G

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें