रविवार, 2 जनवरी 2022

Uttarakhand Corona Update: नैनीताल के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना व‍िस्‍फोट, 85 बच्चे मिले संक्रमित

विनिता कुमार, नैनीताल कोरोना की तीसरी लहर को लेकर उत्तराखंड से च‍िंताजनक खबरें आ रही हैं। राज्य में ओमीक्रोन की दहशत के बीच कोरोना अब पर्वर्तीय क्षेत्रों में भी फैल गया है। नए साल पर कोरोना के आंकड़े ने 100 की संख्या को पार कर दिया है। वहीं नैनीताल जिले के गरमपानी स्थित (सुयालबाडी़) में 85 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे राज्य सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताब‍िक, विद्यालय में अब तक प्रधानाचार्य समेत कुल 96 बच्चे संक्रमित पाये गए हैं। अल्मोड़ा में नववर्ष से एक दिन पूर्व कोरोना संक्रमित 19 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई है। रानीखेत सैन्य अस्पताल में भर्ती एक 19 वर्षीय युवती की कोरोना आरटीपीसीआर रिपोर्ट जांच के लिए स्वैब हल्द्वानी भेजा गया था। इसमें युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। लेकिन रिपोर्ट आने से एक दिन पहले ही युवती की मौत हो गई। जांच र‍िपोर्ट आने से पहले युवती की मौत एसीएमओ डॉ. हरीश मर्तोलिया ने बताया कि युवती के संक्रमित निकलने के बाद दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया। इसके बाद पता लगा कि युवती की मौत हो गई है। युवती के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसकी ट्रेवल हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है। माइक्रो कन्टेंटमेट जोन विद्यालय जिले के सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया क‍ि जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) को बंद करवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से बच्चों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। बच्चों को उनके घर भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही ओमिक्रॉन की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के नमूने भेजे जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार विद्यालय को माइक्रो कन्टेंटमेट जोन भी बना दिया गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3sRArX0

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 10 IPS के तबादले, ADG संजय गुंज्याल बने इंटेलिजेंस चीफ

करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड में कुछ दिन बाद 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने वाली है। इसको देखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से 10 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारी डीपीसी के बाद अपने प्रमोटेड रैंक पर पहुंच गए हैं। आईपीएस संजय गुंज्याल, अमित सिन्हा और डॉ वी मुरुगेशन आईजी के पद से एडीजी के पद पर प्रमोटेड हुए हैं। तीनों प्रमोटेड अधिकारियों में से एडीजी संजय गुंज्याल को इंटेलिजेंस चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजी अमित सिन्हा को पुलिस दूरसंचार/सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है और एडीजी डॉ वी मुरुगेसन को अपराध एवम कानून व्यवस्था(साइबर क्राइम और एसटीएफ) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोट हुए आईजी केवल खुराना को अभिसूचना से हटाकर पुलिस आधुनिकीकरण का जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजी विमला गुंज्याल को पीएसी सतर्कता से हटाकर सीआईडी दूरसंचार का जिम्मा सौंपा गया है। डीआईजी पद पर प्रमोट हुईं 2008 बैच की आईपीएस निवेदिता कुकरेती को अभिसूचना का पद भार सौंपा गया है। डीआईजी पी रेणुका देवी को लॉ एंड ऑर्डर/क्राइम का जिम्मा सौंपा गया है। डीआईजी बरिंदर जीत सिंह पुलिस मुख्यालय और उपनिदेशक सतर्कता का जिम्मा सौंपा गया है। एसपी अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आई आर बी द्वितीय देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3sVhhQd

शनिवार, 1 जनवरी 2022

हरिद्वार धर्म संसद मामले में यती नरसिम्हानंद, सिंधु सागर पर भी मामला दर्ज

देहरादून हरिद्वार में हाल में हुई धर्म संसद के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में शनिवार को यती नरसिम्हानंद और सिंधु सागर के नाम भी शनिवार को जोड़े गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी में धारा 153 ए (धर्म, नस्ल, जन्मस्थान, आवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना) के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (पूजा स्थल या किसी पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाना) भी जोड़ी गयी है। इस धर्म संसद में कथित तौर पर मुस्लिमों के खिलाफ भाषण दिए गए थे। हरिद्वार के सर्किल अधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि गाजियाबाद के डासना मंदिर के पुजारी यती नरसिम्हानंद और संत सिंधु सागर के नाम भी प्राथमिकी में जोड़े गए हैं। नरसिम्हानंद इस कार्यक्रम के आयोजक थे। बहरहाल, अधिकारी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि प्राथमिकी में नयी धारा क्यों जोड़ी गयी है। उन्होंने कहा कि यह जांच का हिस्सा है जिसे साझा नहीं किया जा सकता। प्राथमिकी में दो नए नाम जोड़ने के साथ ही अब तक मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी, साध्वी अन्नपूर्णा, धर्मदास, यती नरसिम्हानंद और सिंधु सागर शामिल हैं। हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में 16-19 दिसंबर के दौरान धर्मसंसद में वक्ताओं ने कथित रूप से मुसलमानों के विरूद्ध भड़काऊ भाषण दिया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/32UCMFx

omicron news: उत्तराखंड में कोरोना के 118 मरीज मिले, 4 ओमीक्रोन के केस आए सामने... एक की हुई मौत

करन खुराना, देहरादून वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। शनिवार को उत्तराखंड में 118 मामले आए हैं और एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही शनिवार को उत्तराखंड में ओमीक्रोन के चार केस मिले हैं। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने सभी चिकित्साधिकारियों को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने नवभारतटाइम्स ऑनलाइन को बताया कि जो चार केस मिले हैं, उनमें से एक 28 वर्षीय युवक अंतराष्ट्रीय यात्रा से गुरुग्राम से देहरादून 17 दिसंबर को आया था। होम आइसोलेशन के दौरान उसकी कोविड जांच की गई और सैंपल जीनोम सीक्वेंस के लिए भेजा गया था। जिसमें ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 23 वर्षीय युवक गुरुग्राम से आया था, जोकि जांच में भी ओमीक्रोन संक्रमित पाया गया है। तीसरा मामला 15 वर्षीय किशोरी के है, जो 23 वर्षीय युवक के सम्पर्क में थी। इसकी जांच में भी ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। चौथा मरीज 27 वर्षीय युवक अहमदाबाद से ऋषिकेश आया था और अब ऋषिकेश से अहमदाबाद वापस लौट गया है। इस दौरान जांच में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। गुजरात सरकार को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि सभी जिलों के चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दे दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने कहा की लोग सतर्क रहें और मास्क जरूर लगाए। साथ ही भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से बचें।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3mOBG5w

Uttarakhand News: प्रसिद्ध स्कीइंग केंद्र औली के समीप बर्फ में दबे दो पर्यटकों के मिले शव

ओमप्रकाश भट्ट, चमोली औली के समीप गौरसों बुग्याल की बर्फ में शनिवार को दो टूरिस्टों के शव पड़े मिले। शवों को लाने के लिए जोशीमठ से पुलिस एवं आपदा मोचन बल के जवानों को भेजा गया है। जोशीमठ पुलिस के अनुसार, औली से आगे गौरसों बुग्याल के समीप शवों के बर्फिले इलाके में पड़े होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम और एसडीआरएफ को मौके पर भेजा गया है। इन दिनों नए साल के जश्न के लिए पहाड़ी इलाकों, खासकर बर्फीले स्थलों में टूरिस्टों की भीड़ जुटी हुई है। औली में भी हर दिन बड़ी संख्या में टूरिस्ट बर्फीली वादियों और बर्फ पर फिसलने के खेलों के लिए आ रहे हैं। जहां ये शव देखे गए हैं, वह औली से और अधिक ऊंचाई पर है। वहां काफी बर्फ जमा है। पहले में जब बर्फ नहीं थी, तब पर्यटक स्कीइंग के साथ इन इलाकों की सैर के लिए भी जा रहे थे। पुलिस जांच में जुट गई है। जोशीमठ के एसएचओ राजेन्द्र सिंह खोलिया ने बताया कि शनिवार को गौरसों इलाके में दो व्यक्तियों के शव बर्फ में पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जोशीमठ से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव और खोजबीन के लिए गई है। अभी इनके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है और न ही पुलिस के पास अभी तक इस इलाके में किसी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। ये शव गौरसों में बर्फिले इलाके में मिले हैं, जोकि नन्दादेवी नेशनल पार्क का वन क्षेत्र है। यह औली से पांच से दस किलोमीटर की पैदल दूरी पर है। पूरा रास्ता बर्फ से ढका है। शव को नन्दादेवी नेशनल पार्क के वन्यजीव अधिकारियों ने ही देखा, जिनकी सूचना पर पुलिस मौके पर गई है। वन्य जीव अधिकारियों का कहना है कि बर्फ में गिरे शवों के हुलिया देखने से वे बाहर से आए प्रतीत हो रहे हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3sPPCA6

उत्तराखंड में ओमीक्रोन के चार नये मामले सामने आये

देहरादून, एक जनवरी (भाषा) उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के चार नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने यहां शनिवार को दी।

पूर्व में ओमीक्रोन से संक्रमित चार व्यक्ति ठीक हो गए हैं। राज्य में 11 दिसंबर को ओमीक्रोन का एक मामला सामने आया था, जबकि 27 दिसंबर को तीन और मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि इन चार नये मामलों में से, तीन मामले देहरादून से और एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों में से तीन की उम्र 23 से 28 वर्ष के बीच है, जबकि इसमें 15 वर्षीय एक किशोरी भी शामिल है।

संक्रमित व्यक्तियों में देहरादून का 28 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है, जो गुरुग्राम के रास्ते विदेश से लौटा था, 23 वर्षीय एक व्यक्ति जो हाल ही में गुरुग्राम से लौटा था, 15 वर्षीय किशोर जो उसके संपर्क में आयी थी। साथ ही अहमदाबाद का 27 वर्षीय एक व्यक्ति भी शामिल है, जो 21 दिसंबर को ऋषिकेश आया था।

बहुगुणा ने कहा कि चूंकि अहमदाबाद का व्यक्ति पहले ही लौट चुका है, इसलिए गुजरात सरकार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3pJcMpA

Uttarakhand News: 'भोजन माता' के हाथ का खाना खाएंगे बच्चे, केस वापस लेंगी सुनीता

देहरादूनउत्तराखंड के चंपावत जिले में भोजन माता सुनीता देवी की नियुक्ति का विवाद थमता दिख रहा है। स्कूल मैनेजमेंट और शिक्षा अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों ने दलित भोजन माता सुनीता देवी को ही आगे नियुक्ति दिए जाने का फैसला सुनाया है। हालांकि शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी और कुछ अन्य ने इस पर अब भी अपनी सहमति नहीं दी है। वहीं फैसले के बाद सुनीता देवी ने पंचायत सदस्य और स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) सदस्य समेत 6 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की सहमति दी है। इससे पहले सीईओ आरसी पुरोहित की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति ने डीएम को भोजन माता की नियुक्ति के मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी है। जांच में क्या है, यह अभी सार्वजनिक नहीं हुआ। लेकिन भोजन माता नियुक्ति प्रक्रिया में तकनीकी प्रक्रिया की कुछ खामी होने की बात कही जाने की बात सूत्र बता रहे हैं। बीते दिनों सुनीता देवी ने भोजन माता विवाद के दौरान अभद्रता और जातीय भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए चौकी में तहरीर दी थी। प्रिंसिपल प्रेम सिंह ने बताया कि छठी से आठवीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राएं साथ में भोजन कर रहे हैं। इसमें हर जाति के बच्चे शामिल हैं। छात्र संख्या के हिसाब से यहां दो भोजनमाता रखे जाने का प्रावधान है, लेकिन फिलहाल एक ही भोजनमाता है। दूसरी भोजनमाता की नियुक्ति को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हुई थी। आयोग के अध्यक्ष ने दिए निर्देशविवाद से सुर्खियों में आने के बाद अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने भी सुनीता देवी को तैनाती देने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने एफआईआर करने के निर्देश दिए थे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3qBd8y1