शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति न होने पर उत्तराखंड सरकार से जवाब मांगा

नैनीताल, 24 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति न होने के मामले में राज्य सरकार से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है ।

प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति का मामला वर्षों से लंबित होने के संबंध में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार को तय समय सीमा के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा ।

याचिका में कहा गया है कि भ्रष्टाचार रोधी निकाय के अभाव में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट लोग बढ़ गए हैं ।

हल्द्वानी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर ने कहा कि राज्य सरकार ने 2013 में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एक कड़ा कानून बनाया था लेकिन 2014 में कानून को वापस लेते हुए उसे संशोधित कर दिया गया ।

संशोधन के अनुसार, लोकायुक्त की नियुक्ति होने के दिन से यह कानून प्रभावी होगा ।

याचिकाकर्ता ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान राज्य विधानसभा ने एक प्रभावी लोकायुक्त विधेयक पारित किया था लेकिन 2014 में कांग्रेस सरकार ने इसे रद्द करते हुए इसकी जगह एक नया लोकायुक्त विधेयक लाया जो कभी लागू नहीं हुआ ।

प्रदेश में 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत की भाजपा सरकार ने विधेयक को राज्य विधानसभा की प्रवर समिति को सौंप दिया और उसके बाद आज तक यह अस्तित्व में नहीं आ सका है ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3i4rfID

उत्तर प्रदेश के बुजुर्ग भाई - बहन ने गंगा में कूदकर आत्महत्या की

देहरादून, 24 सितंबर (भाषा) वर्षों तक साथ रहने के बाद उत्तर प्रदेश के एक बुजुर्ग भाई - बहन ने उत्तराखंड के देवप्रयाग में गंगा में कूदकर क थित तौर पर आत्महत्या कर ली ।

टिहरी जिले के देवप्रयाग के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार शाम को गंगा तट पर पूजा कराने के बाद दोनों भाई - बहन सबकी नजरों से बचते हुए गंगा में क थित तौर पर कूद गए ।

कुछ क्षण पहले ही उनकी पूजा कराने वाले पंडित ने उन्हें वहां न पाकर पहले उनकी खोज की और उनके कहीं दिखाई नहीं देने पर पुलिस को इसकी सूचना दी ।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश अभियान चलाया । हालांकि, अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है ।

पुलिस ने बताया कि अरविंद प्रसाद (65) और उनकी छोटी बहन सुमन प्रसाद (62) मंगलवार को देवप्रयाग आए थे और एक होटल में रूके थे ।

वर्ष 2018 में लखनऊ स्थित अपना मकान बेचने के बाद से दोनों कानपुर में रह रहे थे ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XWL11J

Uttarakhand news: हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों को किडनी देकर बचाई जान

देहरादून उत्तराखंड के देहरादून के डोईवाला और पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र के हिंदू और मुस्लिम परिवारों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है, जिसकी सब तारीफ कर रहे हैं। डोईवाला के जॉलिग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में हिंदू-मुस्लिम परिवार की महिलाओं ने एक-दूसरे के पति की जान बचाने के लिए अपनी-अपनी किडनी एक दूसरे के पतियों को डोनेट की हैं। डोईवाला के तेलीवाला निवासी अशरफ अली और कोटद्वार के विकास उनियाल किडनी की समस्या को लेकर हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती थे। दोनों को किडनी डोनर नहीं मिल पा रहे थे। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल ऐसे में पहले अशरफ अली की पत्नी सुल्ताना ने कोटद्वार निवासी विकास उनियाल को, फिर विकास उनियाल की पत्नी सुषमा ने अशरफ अली को अपनी किडनी डोनेट कर दी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दोनों स्वस्थ तो हैं ही, दोनों परिवारों में खुशी का माहौल भी है। ब्लड ग्रुप मैच न करने से परेशान थीं पत्नी 51 साल के अशरफ अली की दोनों किडनियां खराब होने के बाद दो सालों से वे हेमो डायलिसिस पर थे। उनकी पत्नी सुल्ताना खातून उन्हें अपनी एक किडनी देने को तैयार तो थी, लेकिन उनका ब्लड ग्रुप उनके पीटीआई से मैच न कर सकने के कारण वे असहाय महसूस कर रही थीं। डॉक्टर ने दोनों परिवारों को मिलाया कोटद्वार निवासी पचास वर्षीय विकास उनियाल के साथ भी यही समस्या थी। दो साल से वे भी हेमो डायलिसिस पर थे। ऐसे में हिमालयन अस्पताल के इंटरवेंशनल नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. शादाब अहमद ने दोनों परिवारों को एक दूसरे से मिलाया। ब्लड ग्रुप हुआ मैच फिर हुआ ट्रांसप्लांट जब दोनों एक दूसरे को किडनी डोनेट करने के लिए राजी हो गए तब ब्लड ग्रुप मैच कराया गया। सुषमा का ब्लड ग्रुप अशरफ और सुल्ताना का ग्रुप विकास से मैच हो गया। सुषमा और सुल्ताना दोनों ने एक दूसरे के पति को किडनी ट्रांसप्लांट कर दी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3zAmPix

केदारनाथ पहुंची PMO की टीम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं दौरा

करन खुराना, रुद्रप्रयाग गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे और उप सचिव महेश घिल्डियाल केदारनाथ पहुंचे और केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री कार्यालय से टीम आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे है की अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए आ सकते है। अभी कपाट बंद होने में एक माह का समय बाकी है। एक महीने बाद बंद होंगे कपाट, दर्शन करने आ सकते हैं पीएम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से माननीय प्रधानमंत्री के सलाहकार भास्कर खुल्बे और उप सचिव महेश घिल्डियाल पहुंचे थे। इन दोनों के द्वारा निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। अभी तक प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की कोई आधिकारिक घोषणा तो नही हुई है लेकिन चूंकि अभी एक महीने का समय शेष है। इसलिए हो सकता है की प्रधानमंत्री केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। गर्भ गृह में जाने पर लोगों ने किया विरोधप्रधानमंत्री के सलाहकार भास्कर खुल्बे और उप सचिव महेश घिल्डियाल के गर्भ गृह में प्रवेश करने पर वहां मौजूद तीर्थ यात्रियों ने विरोध कर दिया। यात्रियों ने कहा की आम जनता तो बारिश में घूम रही है और बड़े अधिकारी गर्भ गृह में पूजन करवा रहे हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3o17FAT

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

Uttarakhand news: उत्तराखंड में 'शक्तिमान' की मौत मामले में आरोपी मंत्री बरी, जानें क्या है पूरा मामले

देहरादून उत्तराखंड पुलिस के प्रशिक्षित घोड़े शक्तिमान की मौत मामले में आरोपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून की सीजेएम कोर्ट ने बरी कर दिया है। 2016 से शक्तिमान की मौत का केस देहरादून की निचली अदालत में चल रहा था। देहरादून के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह ने मामले में कोई पुख्ता प्रमाण न होने के आधार पर जोशी तथा अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। डॉक्टरों ने लगाया था कृत्रिम पैर 2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान की एक टांग टूट गई थी। शक्तिमान की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर कृत्रिम पैर लगाया। पशु क्रूरता अधिनियम में दर्ज हुआ था केस लंबा इलाज चलने के बावजूद संक्रमण बढ़ता चला गया और शक्तिमान की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने जोशी के खिलाफ अन्य अधिनियमों के अलावा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया था। जिला प्रशासन ने लगाए थे आरोप तत्कालीन विधायक गणेश जोशी के खिलाफ घोड़े पर डंडा चलाते हुए फोटो दिखाई देने के बाद उन्हें कटघरे में खड़ा किया गया था। तत्कालीन जिला प्रशासन ने यह भी आरोप लगाया था कि गणेश जोशी के लाठी से हमला किया। बरी होने के बाद क्या बोले विधायक विधायक पर आरोप लगा था कि विधायक के साथ अन्य कार्यकर्ता प्रमोद बोरा द्वारा लगाम खींचने से घोड़े का सारा भार उसके पीछे के हिस्से पर आ गया। इससे वह गिर गया जिससे उसकी पिछली टांग की हड्डी टूट गई। अदालत से बरी होने के बाद जोशी ने कहा कि वह शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि वह इस मामले में दोषी नहीं हैं और आज सत्य की विजय हुई है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3EMX0jb

Nainital News: मां ने छह साल के बेटे का गला घोंटा, फ‍िर फंदे पर लटक गई

करन खुराना, नैनीताल उत्तराखंड के नैनीताल ज‍िले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 साल की शादीशुदा महिला ने अपने छह साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगा ली। एक साथ दो लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने दोनों के शवों को पोस्‍टमॉर्टम के ल‍िए भेजा है। पुल‍िस के अनुसार, शिवनगर ट्रांजिट कैंप में रहने वाली काजल उम्र 28 वर्ष की शादी मेवाराम से हुई थी। मेवाराम पेशे से टेलर है। मंगलवार को काजल अपने चचेरे ससुर के यहां रहने गई थी। बुधवार रात खाना खाने के बाद सब अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब काजल के कमरे में झांक कर देखा तो सब के पैरों तले जमीन खिसक गई। काजल फंदे पर लटकी मिली और बेटे का मुंह तकिए से दबा हुआ मिला। पत‍ि से परेशान थी मह‍िला वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर प्रवीण सिंह ने बताया क‍ि बुधवार रात महिला ने फांसी लगाई थी। गुरुवार सुबह परिजनों को पता चला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में यह पता चला है क‍ि महिला अपने पति से परेशान चल रही थी। इसीलिए मंगलवार वो अपने चचेरे ससुर के यहां रहने चली गई थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/39v0g47

उत्तराखंड : ‘शक्तिमान’ प्रकरण में कैबिनेट मंत्री जोशी बरी

देहरादून, 23 सितंबर (भाषा) पांच साल पहले एक रैली के दौरान उत्तराखंड पुलिस के घोडे़ शक्तिमान के घायल होने के मामले में आरोपी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को बरी कर दिया।

देहरादून के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह ने मामले में कोई पुख्ता प्रमाण न होने के आधार पर जोशी तथा अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।

वर्ष 2016 में राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा की रैली के दौरान शक्तिमान की एक टांग टूट गई थी। काफी उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका था।

मामले में पुलिस ने जोशी के खिलाफ अन्य अधिनियमों के अलावा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया था।

अदालत से बरी होने के बाद जोशी ने कहा कि वह शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि वह इस मामले में दोषी नहीं हैं और आज सत्य की विजय हुई है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Zqrt6t