शनिवार, 2 जनवरी 2021

पिथौरागढ़ में कोविड-19 की रोकथाम के लिए 48 घंटे का लॉकडाउन शुरु

पिथौरागढ़, दो जनवरी (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ कस्बे में शनिवार को सुबह सात बजे से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 48 घंटे का लॉकडाउन शुरू हुआ। उपसंभागीय मजिस्ट्रेट तुषार सैनी ने बताया कि कस्बे के सभी कार्यालय व व्यापारिक प्रतिष्ठान 48 घंटे के लिये बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि दवा की दुकानें हमेशा की तरह खुली रहेंगी और सब्जी की दुकानें सुबह 10 बजे तक ही खुली रह सकती हैं । अधिकारियों ने यहां कहा कि जिला प्रशासन ने शहर और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में मामलों में वृद्धि देखने के बाद प्रतिबंध लगाने का फैसला किया । इसी तरह की पाबंदियां हाल ही में जिले के गंगोलीहाट और गनई कस्बों में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उपाय के तौर पर लगाई गई थीं। सैनी ने कहा, ‘‘गंगोलीहाट और गनई कस्बों के 48 घंटे का लॉकडाउन दो दिन पहले समाप्त होने के बाद हमने आज से जिला मुख्यालय को पूरी तरह से बंद कर दिया है।’’ पिथौरागढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच सी पंत के अनुसार जिले में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी गई है और जिला मुख्यालय में 48 मरीज इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। पंत ने कहा, ‘‘दो दिन बंद होने से हर दिन शहर में 30,000 से अधिक आगंतुकों का आगमन रुकेगा और इस प्रकार वायरस का प्रसार भी नियंत्रित होगा।”


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3pH7rwb

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को एम्स से मिली छुट्टी, दिल्ली में ही गृह पृथक-वास में रहेंगे

देहरादून, दो जनवरी (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को शनिवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। उनका 28 दिसंबर से ही यहां इलाज चल रहा था। उनके डॉक्टर एन एस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए दिल्ली में ही गृह पृथकवास में रहेंगे। उन्होंने बताया कि रावत अब ठीक हैं और सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि 18 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद रावत देहरादून के आवास में ही पृथक-वास में थे और उन्हें 27 दिसंबर को दून अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुख्यमंत्री को फेफड़े में हल्का संक्रमण पाए जाने के बाद 28 दिसंबर को विमान से दिल्ली ला कर एम्स में भर्ती कराया गया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3rPkoG7

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी कोरोना को मात, एम्स से किए गए डिस्चार्ज

देहरादून/नई दिल्ली 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे उत्तराखंड के सीएम ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। रावत बीते दिनों एम्स में भर्ती कराए गए थे, जहां हाल ही में हुई जांच में उनकी रिपोर्ट्स नेगेटिव आई थी। रावत को शनिवार को डिस्चार्ज किया गया है और वह अगले कुछ दिन दिल्ली स्थित अपने घर पर आइसोलेशन में ही रहेंगे। उत्तराखंड राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 दिसंबर को पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना वायरस से संक्रमित रावत को शुरुआती तौर पर देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में निजी चिकित्सकों की सलाह पर रावत ने दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती होने का फैसला किया था। 28 दिसंबर को एम्स में भर्ती हुए थे रावत 28 दिसंबर को विशेष हेलिकॉप्टर के जरिए रावत देहरादून से दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान रावत के निजी चिकित्सक एनएस बिष्ट भी उनके साथ दिल्ली आए थे। यहां उन्हें एम्स के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था। एम्स में हुई कोरोना की जांच में नेगेटिव पाए जाने के बाद रावत को शनिवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि त्रिवेंद्र सिंह रावत अब भी अपने दिल्ली स्थित आवास पर आइसोलेशन में रहेंगे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3rO7311

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

लड़की बनकर बुजुर्ग से चैट, फिर दारोगा बनकर किया ब्लैकमेल, अब सलाखों के पीछे

करन खुराना,हरिद्वार हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया जिसने पहले लड़की बनकर बुजुर्ग से चैट की। बाद में चैट के आधार पर उसी बुजुर्ग को फर्जी इंस्पेक्टर बनकर किया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कोतवाली प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि उनके सरकारी टेलीफोन पर एक व्यक्ति अरविंद केला पुत्र महेंद्र केला निवासी कोलकाता की ओर से एक लिखित शिकायत भेजी गई थी। इसमें पीड़ित ने बताया था कि पहले उनके फेसबुक पर एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उन दोनों के बीच चैट शुरू हुई। चैट शुरू होते हुए उनकी दोस्ती गहरी हो गई। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से उनको वॉट्सऐप पर इंस्पेक्टर के बतौर कॉल और मेसेज आने लगे और चैट के नाम पर ब्लैकमेलिंग की गई। यही नहीं, उनसे पैसे मांगे गए। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज किया गया और नंबर ट्रेस किया गया। नंबर ट्रेस करने के साथ जांच पड़ताल करते हुए एक आरोपी छत्रपाल सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ब्रह्मपुरी खजूरी थाना बिजनौर उत्तर प्रदेश (हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल) को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा यह बताया गया कि वो पहले भी अन्य लोगों के साथ इस तरह से धोखाधड़ी कर चुका है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3b1bjV0

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 361 नए मामले

देहरादून, एक जनवरी (भाषा) उत्तराखंड में शुक्रवार को 361 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि छह अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड दिया । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 361 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91281 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 124 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 87, हरिद्वार में 32 और उधमसिंह नगर में 26 मरीज मिले । बुलेटिन में कहा गया है कि शुक्रवार को प्रदेश में छह और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया और महामारी से अब तक प्रदेश में 1515 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं । प्रदेश में शुक्रवार को 492 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए और अब तक कुल 83998 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4577 है । प्रदेश में कोविड 19 के 1191 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Mhsya0

कुंभ से पहले हरिद्वार में 'पेंट माई सिटी' अभियान की शुरूआत

हरिद्वार, एक जनवरी (भाषा) हरिद्वार में कुंभ शुरू होने से पहले हरिद्वार को सजाने के लिए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को यहां 'पेंट माई सिटी' अभियान की शुरूआत की । ऋषिकुल के समीप हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से यहां अभियान का आरंभ कौशिक ने दीवार पर पेंट कर किया । इसके तहत धार्मिक पौराणिक चित्रों के माध्यम से सजावट का कार्य किया जा रहा है और इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के मन में आस्था के भाव को जागृत करना है । इस मौके पर उन्होंने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि इस वर्ष होने वाले कुंभ मेले के लिए शहर को भव्य और दिव्य रूप में सजाया जाएगा। कौशिक ने कहा कि कुंभ नगरी हरिद्वार को सुंदर बनाने के लिए मंदिर,साधु संत व देवी-देवता आदि के चित्र बनाए जा रहे हैं और इस बार कुंभ मेले में आने वाले लोगों को यादगार तस्वीरें देखने को मिलेंगी। इस अभियान के तहत अलग-अलग पर्यटक स्थलों और सडकों पर उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं की सभ्यता और संस्कृति की कलाकृतियां, धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पहलुओं का चित्रण देखने को मिलेगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2JzQiVU

Uttrakhand News: सिगरेट के पैसे मांगे तो सिपाही ने दुकानदार को गाड़ी से कुचलकर मार डाला

करन खुराना, उधमसिंह नगरउत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक दुकानदार की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले तीन आरोपियों में एक पुलिस का सिपाही है। आरोपी सिपाही प्रवीण अपने साले और एक अन्‍य युवक के साथ पान की दुकान पर सिगरेट पीने गया। सिगरेट लेने के बाद दुकानदार ने पैसे देने के लिए कहा तो सिपाही ने खाकी की धौंस दिखाई और पैसे देने से मना कर दिया, साथ ही गालीगलौज करने लगा। आसपास के दुकानदारों ने सिपाही को गाली देने से मना किया। इतने में तीनों अपनी गाड़ी में सवार हुए और दुकानदार गौरव के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए। स्‍थानीय लोग तुरंत गौरव को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली बाजपुर पहुंच गए और शव रख कर प्रदर्शन करने लगे। दारोगा सस्‍पेंड मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिलीप कुंवर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। लोगों का आरोप था कि कोतवाली में तैनात एक दारोगा ने आरोपी सिपाही और उसके साथ मौजूद एक अन्‍य सिपाही की भागने में मदद की है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। काशीपुर कोतवाल को इस मामले की जांच सौंपी गई है और एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3o9ApES