बुधवार, 17 नवंबर 2021

कहानी Paytm के विजय शेखर शर्मा की- 27 साल की उम्र में सिर्फ ₹10 हजार थी सैलरी, अब अरबों में हो रही कमाई

Success story- 27 साल की उम्र में विजय शेखर शर्मा (Vijay shekhar sharma) 10 हजार रुपये महीना कमा रहे थे. उस सैलरी को देखकर उनकी शादी तक में मुश्किल हो रही थी. वह बताते हैं, "2004-05 मे मेरे पिता ने कहा कि मैं अपनी कंपनी बंद कर दूं और कोई 30 हजार रुपये महीना भी दे तो नौकरी ले लूं.'' 2010 में शर्मा ने पेटीएम की स्थापना की, जिसका आईपीओ ढाई अरब डॉलर पर खुला.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/3cqPbCR

नैनीताल में बार-बार भूस्खलन पर दिये स्पष्टीकरण से असंतुष्ट अदालत ने आपदा प्रबंधन सचिव को तलब किया

नैनीताल, 17 नवंबर (भाषा) नैनीताल के बलियानाला में बार-बार होने वाले भूस्खलन पर राज्य सरकार के स्पष्टीकरण से असंतुष्ट उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव को 24 नवंबर को अदालत में पेश होकर इस मसले पर स्थिति साफ करने को कहा।

नैनीताल की आधारशिला माने जाने वाले बलियानाला में बारिश के मौसम में बार-बार होने वाले भूस्खलन से नैनीताल के अस्तित्व को गंभीर खतरा हो सकता है।

राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में दाखिल किए गए हलफनामे से असंतुष्ट मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने आपदा प्रबंधन सचिव से 24 नवंबर को अदालत के सामने पेश होने और यह बताने को कहा कि अब तक इस संबंध में क्या कार्रवाई की गयी है।

अदालत ने यह भी पूछा कि 2018 में उच्च न्यायालय के निर्देश पर बनाई गई उच्चाधिकार समिति के सुझावों पर क्या कार्रवाई की गयी?

नैनीताल निवासी अधिवक्ता सैयद नदीम मून ने उच्च न्यायालय में एक अर्जी दाखिल की थी और कहा था कि बारिश के मौसम में बलियानाला में भारी भूस्खलन होने से नैनीताल के अस्तित्व को खतरा हो सकता है।

याचिका में कहा गया है कि भूस्खलन के कारण प्रशासन ने कुछ परिवारों को विस्थापित किया है लेकिन करोड़ों रूपए खर्च किए जाने के बावजूद इसका कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3FmFFNx

खुर्शीद के घर पर हमला : संदिग्धों को पकड़ने के लिए दबिश तेज

नैनीताल, 17 नवंबर (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर सोमवार को हमला करने वाले कुछ संदिग्धों की बुधवार को पहचान होने के बाद उनकी तलाश में पुलिस ने दबिश तेज कर दी है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा छानबीन के दौरान परिसर से आम तौर पर जानवरों को भगाने में प्रयुक्त होने वाले 32 बोर बंदूक के आठ खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज से कुछ हमलावरों की पहचान हुई है और उन्हें पकड़ने के लिए दबिश तेज कर दी गयी है।

भरणे ने कहा कि सर्किल अधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में गठित भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कांग्रेस नेता की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आइएसआइएस जैसे आतंकी संगठनों से किए जाने पर विवाद के बीच कुछ लोगों ने यहां से करीब 15 किलोमीटर दूर सतकोल में स्थित उनके घर पर हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की थी।

नारे लगाते हुए हमलावरों ने खुर्शीद के घर के बाहर उनका पुतला फूंका और उसके बाद घर के शीशों को क्षतिग्रस्त करते हुए लकड़ी के एक दरवाजे में भी आग लगा दी थी। इस दौरान मकान में रहने वाले केयरटेकर सुंदर लाल को धमकी भी दी गयी।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3FsOzJw

एचएनबी केंद्रीय विवि से कॉलेजों की संबद्धता समाप्त करने वाला शासनादेश उच्च न्यायालय से खारिज

नैनीताल, 17 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंद्ध कॉलेजों की संबद्धता समाप्त कर उन्हें श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाने के केंद्र सरकार के आदेश को खारिज कर दिया है।

अदालत ने केंद्र और राज्य सरकारों से दो महीने के भीतर यह भी निर्णय करने को कहा है कि दोनों में से कौन केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों को अनुदान देगा।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि जब तक इस संबंध में कोई निर्णय न हो तब तक राज्य सरकार कॉलेजों को अनुदान दें।

केंद्र सरकार के पांच जून, 2020 के आदेश को खारिज करने का निर्णय मुख्य न्यायाधीश आर. एस. चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने मंगलवार को इस संबंध में दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया।

देहरादून निवासी और पृथक राज्य आंदोलनकारी रवींद्र जुगरान और अरुण कुमार के अलावा रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज तथा दयानंद एजुकेशनल इंस्टीटयूट ने उच्च न्यायालय में अलग—अलग याचिका दायर कर दावा किया था कि केंद्र सरकार के आदेश के परिणामस्वरूप बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने कॉलेजों की संबद्धता रद्द कर दी है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के पास ऐसा आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि ऐसे आदेश देने का अधिकार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग या उसके नियमों के तहत स्वयं विश्वविद्यालय को ही है।

केंद्र के इस निर्णय को 'असंवैधानिक' बताते हुए याचिका में कहा गया था कि संबंद्ध कॉलेजों को दिया जाने वाला अनुदान केंद्र को वहन करना चाहिए था लेकिन वह राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/30swqw2

मंगलवार, 16 नवंबर 2021

आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा: नडडा

देहरादून, 16 नवंबर (भाषा) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को आपातकाल को भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा बताते हुए कहा कि देश की जनता पर इस कठोर उपाय को लागू करने के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता।

अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के समापन पर मंगलवार को नड्डा ने रूद्रपुर में उन लोगों से मुलाकात के दौरान यह बात कही जिन्होंने देश में लगे आपातकाल के दौरान जेल की सजा काटी थी।

नड्डा ने कहा कि आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी सरकार ने भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा लगाया और जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि उस क्रूर और कठोर समय को कभी नहीं भूला जा सकता और कांग्रेस को दमनकारी कार्य के लिए कभी माफ नहीं किया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने उस दौरान जेल में रहे 'लोकतंत्र के सिपाहियों' के अनुभव सुने और कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत देश में लोकतंत्र है। भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें शाल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि भाजपा उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर चल रही है।

नड्डा ने कहा कि 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर भारत ने दिखा दिया है कि वह हर तरह से आत्मनिर्भर है। बाद में, नड्डा ने शहीद उधम सिंह को एक महान क्रांतिकारी बताते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3kKvYka

Chamoli News: अलकनंदा नदी की तरफ खाई में गिरी कार, चालक जख्मी

रजनीश कुमार, चमोली गढ़वाल चमोली जिले के नल गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर पड़ी। दरअसल, अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने कार चालक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उचित इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही नारायण बगड़ पुलिस चौकी की ओर से एसडीआरएफ को घटना के बारे में बताया गया। एसडीआरएफ की टीम नल गांव की ओर रवाना हो गई। एसडीआरएफ गोचर के उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही टीम के जवानों अलकनंदा नदी की तरफ लगभग 100 मीटर गहरी खाई मे उतर कर घायल कार चालक प्रमोद सिंह बिष्ट को बाहर निकाला। उसकी पहचान गांव धनततोली, नारायण बगड़ के आनन्द सिंह के पुत्र के रूप में हुई। उसे मुख्य मार्ग तक पहुंचा कर 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। रेस्क्यू करने वाली SDRF टीम में उपनिरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व मे आरक्षी राम सिंह, अरविंद कुमार, मुकेश व आरक्षी हर्ष व चालक सूरज सिंह शामिल थे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3oFZfxE

गुर्दा रैकेट का आरोपी असम से गिरफ्तार

देहरादून, 16 नवंबर (भाषा) चार साल पहले उत्तराखंड में उजागर हुए अंतरराज्यीय गुर्दा प्रतिरोपण रैकेट के एक आरोपी अक्षय राउत को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि 2017 में रैकेट के खुलासे के बाद से फरार चल रहे आरोपी पर बीस हजार रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को गिरफ्तार किए गए राउत को मंगलवार को यहां पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया।

खंडूरी ने बताया कि अक्षय गुर्दा प्रतिरोपण रैकेट के सरगना अमित राउत का पुत्र है जो इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके 17 आरोपियों में से एक है।

उन्होंने बताया कि पिछले चार सालों के दौरान अक्षय पुणे, बंगलुरू, गुवाहाटी और कोलकाता समेत विभिन्न शहरों में रहा और वहां अलग-अलग नामों से विभिन्न अस्पतालों में काम करता रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अक्षय ने जिन अस्पतालों में काम किया है, उन सबसे संपर्क करके उसकी गतिविधियों के बारे में जानने का प्रयास किया जाएगा ।

देहरादून जिले के लाल तप्पड क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में गुर्दा प्रतिरोपण रैकेट का खुलासा हुआ था जहां कथित रूप से पैसों का लालच देकर गरीब लोगों के गुर्दे निकाले जाते थे।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ci3k5d