▁ ▂ ▄ ▅ ▆ ώέĻςόмέ ţό ţhέ Blog ▆ ▅ ▄ ▂ ▁ ıllıllı » Your Blog™ ıllıll ღ♫ღ♫ღ♫ღ♫ღ♫ღ♫ღ♫ღ ♫ღ♫ღ♫ღ♫ღ♫ღ♫ღ♫ ★•.•´¯`•.•★ [RùĻєş] •═► Aвusíng _ Bαn √ •═► αđđ мє αđđ мє вσĻα ѕιđнє вαη ← •═► ηυđє σя нαяяαѕιηg ρι¢тυяє υρĻσαđ кια тσ ѕιđнα вαη ← тнαηкуσυ.. ▄ █ ▄ █ ▄ ▄ █▄ █ Every Body Have To Follow The Rules, кєєρ αđđηg мємвєяѕ αηđ мαкє тнιѕ Blog ρєα¢єƒυĻ αηđ ѕραм ƒяєє
मंगलवार, 8 मार्च 2022
Success Story: अब चांद और मंगल से भी धरती पर होगी नॉर्मल कॉल! इस भारतीय ने किया मुमकिन
from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/2D7GMKl
सोमवार, 7 मार्च 2022
देहरादून में पली-बढ़ी केक कलाकार ने 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉडर्स' में जगह बनायी
रिकॉर्ड में जगह पाने वाला यह केक इटली के प्रसिद्ध स्मारक ग्रांड मिलान कैथेड्रल की प्रतिकृति है।
अपनी उम्र के तीसरे दशक में चल रही प्राची ने देहरादून के डालनवाला स्थित कारमन स्कूल से कक्षा 10 तक पढ़ाई की है और उसके बाद एक आईटी पेशेवर से शादी करने के बाद फिलहाल वह पुणे में रहती हैं। प्राची के पिता देहरादून के हैं लेकिन अब उनके साथ पुणे में रह रहे हैं।
उत्कृष्ट केक कलाकार प्राची का सबसे मजबूत पक्ष रॉयल आइसिंग की जटिल कला पर उनकी महारत है, जिसे उन्होंने विश्व प्रसिद्ध केक कलाकार सर एडी स्पेंस एमबीई के संरक्षण में ब्रिटेन में सीखा था।
प्राची की नवीनतम उपलब्धि भव्य मिलान कैथेड्रल की 100 किलो की शाकाहारी खाद्य लघु प्रतिकृति है जिसकी लंबाई छह फीट चार इंच, ऊंचाई चार फीट छह इंच और चौड़ाई तीन फीट 10 इंच है।
आमतौर पर वेगन रॉयल आइसिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक विधि में अंडे प्रयुक्त होते हैं लेकिन भारतीय बाजार के मद्देनजर प्राची ने शुगरिन नामक एक भारतीय कंपनी के सहयोग से इसका एक अंडा-मुक्त और शाकाहारी उत्पाद विकसित किया।
अपनी अनूठी उपलब्धि के बारे में प्राची ने कहा, ''इसकी योजना और तैयारी में बहुत समय लगा क्योंकि कैथेड्रल को प्रदर्शित करने के लिए लगभग 1,500 टुकड़ों की आवश्यकता थी। मैंने अकेले ही हर टुकड़े को तैयार किया और बाद में उन्हें आपस में जोड़ा, जिसमें करीब एक माह का समय लगा।''
उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से उनके काम को प्रमाणिकरण मिलना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/g6MW7b3
चीला पावर हाउस में गंगा में दिल्ली के दो युवक डूबे
पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नजफगढ से चार युवक चीला पावर हाउस घूमने गए थे, जहां उनमें से दो का पैर अचानक फिसल गया और वे गंगा नदी में डूब गए।
देर शाम हुई घटना की सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची और तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया।
हालांकि, अभी तक युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है ।
गंगा में डूबे युवकों की पहचान दिल्ली के द्वारका के रहने वाले पंकज सिंह और नजफगढ़ के रहने वाले प्रमोद के रूप में हुई है। दोनों युवकों की उम्र 25 वर्ष थी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/8AXqhVN
चुनावी नतीजे आने से पहले ही उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस सक्रिय
भाजपा रणनीतिकार कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को यहां पहुंचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर भेंट की तथा 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणामों को लेकर विचार विमर्श किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ भी चर्चा की। इसके अलावा, उत्तराखंड मामलों के पार्टी प्रभारी प्रह्लाद जोशी तथा अन्य नेताओं के साथ भी विजयवर्गीय की एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है।
चुनाव परिणाम आने से पहले ही विजयवर्गीय के प्रदेश में आगमन के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं और नेताओं के बीच बैठकों और विचार विमर्श के बढ़ते दौर को भाजपा के 36 सीटों के जादुई आंकड़े से दूर रहने की स्थिति में बहुमत जुटाने का फार्मूला निकालने का प्रयास माना जा रहा है।
अगर चुनावी नतीजों में खंडित जनादेश सामने आया और कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में से किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो निर्दलीय तथा बसपा, सपा और उत्तराखंड क्रांति दल के ‘विधायकों’ की सरकार बनाने में भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी ।
माना जाता है कि वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ कांग्रेस विधायकों की बगावत में विजयवर्गीय ने अहम भूमिका निभाई थी और अब उनके आने को इसी नजरिये से देखा जा रहा है ।
यहां राजनीतिक प्रेक्षक जेएस रावत का मानना है कि नतीजों से पहले ही विजयवर्गीय जैसे रणनीतिकारों के आने से यह स्पष्ट है कि 60 से अधिक सीटें जीतने के दावे के विपरीत भाजपा अब स्पष्ट बहुमत मिलने को लेकर भी आश्वस्त नहीं है और ऐसी स्थिति में उसे निर्दलीयों तथा अन्य दलों के विधायकों का समर्थन लेना पड़ेगा ।
इस प्रकार की अटकलों को हवा देते हुए बदरीनाथ से भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जीतने की प्रबल संभावनाओं वाले कई कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के संपर्क में हैं और देश को कांग्रेस—मुक्त बनाने के बड़े लक्ष्य को हासिल करने में आवश्यकता पड़ने पर उनका समर्थन लिया जा सकता है ।
हालांकि, भट्ट ने उम्मीद जताई कि भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल कर लेगी और उसे किसी और की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कांग्रेस भी चुनाव नतीजों के बाद उभरने वाली संभावनाओं पर विचार कर रही है। पार्टी महासचिव और प्रदेश में पार्टी के चुनाव संचालन के प्रभारी हरीश रावत भी केंद्रीय नेताओं से चुनाव बाद के परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में हैं।
चुनावों के दौरान सक्रिय रहे कई केंद्रीय नेताओं के एक—दो दिन में यहां पहुंचने की संभावना है, जिससे वे अंतिम क्षणों में पार्टी में होने वाली संभावित टूट—फूट पर नजर रख सकें और दल—बदल न हो सके।
‘संभावित’ सरकार बनाने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए आ रहे कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के लिए यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में कमरे बुक कराए जा चुके हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/CZ3V9PE
रविवार, 6 मार्च 2022
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में छात्रों से रैगिंग का कथित वीडियो प्रसारित
हालांकि इस संबंध में पीडित छात्रों द्वारा कोई शिकायत नहीं की गयी है, जबकि कॉलेज प्रबंधन भी ऐसी किसी घटना से इंकार कर रहा है। पुलिस को भी इस बारे में कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गयी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरूण जोशी ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती ने भी कहा कि पड़ताल में ऐसी किसी घटना की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि कई छात्रों से बात की गयी है और उन्होंने अपने साथ रैगिंग होने से इंकार किया है।
प्रसारित वीडियो में कतारबद्ध होकर चलते दिखाई दे रहे 27 छात्र एमबीबीएस प्रथम वर्ष के बताए जा रहे हैं। लैब कोट पहने और चेहरे पर मास्क लगाए सभी छात्र अपने चेहरे नीचे की ओर किए हैं। वीडियो में उन्हें ‘डॉक्टर साहब नमस्कार’ कहते भी सुना जा सकता है।
पूर्व में भी हल्द्वानी का यह मेडिकल कॉलेज इसी प्रकार की शिकायतों के लिए खबरों में रहा है जब कनिष्ठ छात्रों ने वरिष्ठ छात्रों पर आरोप लगाए थे। कनिष्ठ छात्रों ने पीटे जाने, एक-दूसरे के सिर पर बोतलें फोड़ने के लिए मजबूर करने और सिगरेट से चेहरा दागने के आरोप लगाए थे।
कुछ माह पहले दिसंबर में भी छात्रों ने ऐसी ही एक शिकायत की थी जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को छात्रावास से बाहर निकाल दिया था।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3nim2Dj
हल्द्वानी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में छात्रों से रैंगिग! वायरल वीडियो में सर मुंडाए लाइन में खड़े दिख रहे स्टूडेंट्स
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/6z1UpwA
शनिवार, 5 मार्च 2022
Haldwani: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, जूनियर MBBS छात्रों का सिर मुंडाकर घुमाने का वीडियो हुआ वायरल, प्रिंसिपल ने किया खंडन
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2szZ5pq