गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

धामी ने हरिद्वार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की

देहरादून, दो दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश में अपने समकक्ष शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।

धामी ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा एक पौधा भेंट किया। चौहान ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया।

दोनों नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात, दोनों मुख्यमंत्रियों ने परिसर में मौलश्री के पौधे का रोपण भी किया।

इस मौके पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पाण्डया सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2ZMxlYh

मुनस्यारी-मिलम सड़क के 2023 से पहले पूरा होने की संभावना नहीं

पिथौरागढ, दो दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में 2012 से बन रही रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बहुप्रतीक्षित मुनस्यारी-मिलम सड़क के 2023 के आखिर से पहले पूरी होने की संभावना नहीं है ।

सीमा सडक संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता और परियोजना प्रभारी एमएनवी प्रसाद ने कहा कि ऊंची पहाडियों पर बन रही सड़क को इस साल पूरा होना था लेकिन कठिन चटटानें रास्ता बनाने में बडी चुनौती पेश कर रही हैं ।

उन्होंने बताया कि सर्दियों में शून्य से नीचे तापमान के अलावा कोविड-19 महामारी के कारण तालाबंदी में मजदूरों के वापस चले जाने से भी इस सीमावर्ती परियोजना के पूरा होने में देर हुई है ।

मुनस्यारी में हाल में परियोजना की समीक्षा के दौरान बीआरओ के महानिदेशक राजीव चौधरी ने इंजीनियरों के साथ बैठक में कहा कि वह सड़क को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हरसंभव मदद देने को तैयार हैं ।

प्रसाद के अनुसार बीआरओ द्वारा 65 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण मध्य हिमालयी क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर जोहार घाटी में भारतीय सुरक्षा चौकियों को जोडने के लिए किया जा रहा है और इसके 2023 के आखिर तक पूरा होने की संभावना है ।

इस परियोजना को पूरा करने के लिए पहले 2015 तक की समयसीमा रखी गयी थी लेकिन विभिन्न कारणों के चलते इसे बढ़ाकर 2021 तक कर दिया गया ।

मुख्य अभियंता ने बताया कि निर्माण एजेंसी मुनस्यारी की तरफ से 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर चुकी है लेकिन इसके बाद का 15 किलोमीटर का हिस्सा कठिन चटटानों से होकर गुजरता है जिसके कारण काम की प्रगति धीमी हो गयी।

प्रसाद ने बताया कि मिलम की ओर से भी सड़क का नौ किलोमीटर का हिस्सा पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण सड़क के पूरा बन जाने के बाद भारत चीन सीमा पर जोहार घाटी में स्थित आखिरी सुरक्षा चौकियों तक वाहनों से पहुंचना आसान हो जाएगा ।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मिलम हिमनद देखने के इच्छुक पर्यटक और जोहार घाटी के स्थानीय लोगों को भी इस सड़क से बहुत सुविधा हो जाएगी ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ocX05O

बुधवार, 1 दिसंबर 2021

उत्तराखंड में कोविड के 53 मरीज मिले

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में बुधवार को कोविड 19 के 53 मरीज मिले जो हाल के महीनों में प्रदेश में एक दिन में मिले मामलों की सर्वाधिक संख्या है ।

राज्य कोविड नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के अनुसार, नैनीताल में 29 मरीज सामने आए जबकि हरिद्वार में 14, देहरादून में आठ, पौडी और पिथौरागढ में एक एक संक्रमित मिला है।

सूचना के अनुसार बुधवार को कोविड से किसी की मौत नहीं हुयी है ।

उत्तराखंड में रविवार को कोविड के 36 नए मामले सामने आये जो 15 सिंतबर के बाद एक दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3DaMFM0

Narendra Modi rally in Dehradun: चार दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए क्‍या होगा खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को देहरादून दौरे पर जाएंगे जहां वे लगभग 18,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री बुधवार को परेड ग्राउंड पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा क‍ि परेड ग्राउंड पूरी तरह से तैयार हो गया है। 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां विशाल रैली को संबोधित करेंगे। लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। उत्‍तराखंड को गई सौगात देने की तैयारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून दौरे पर कई विकास कार्यों की नींव रखेंगे। इसमें करीब 8300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा भी शामिल है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. धामी ने शहीद मेजर बिष्ट के घर के आंगन की मिट्टी ली के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी स्थित शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर जाकर उनके आंगन की मिट्टी ली । इस मिटटी का इस्तेमाल देहरादून में बनने वाले सैन्यधाम के निर्माण में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर के घर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद उनके पिता एसएस बिष्ट एवं माता रेखा बिष्ट से कलश में मिट्टी ली। वर्ष 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के कुछ दिन बाद ही जम्मू कश्मीर में एक आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान मेजर बिष्ट की मृत्यु हो गयी थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है जिससे देश के लिए अपने प्राण देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे एवं आने वाली पीढ़ियों की स्मृति में रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के अनुरूप उत्तराखंड में पांचवे धाम के रूप में भव्य सैन्यधाम बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत मेजर बिष्ट के माता-पिता ने कठिन दौर देखा है और राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3xGz51N

धामी ने शहीद मेजर बिष्ट के घर के आंगन की मिटटी ली

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को यहां नेहरू कॉलोनी स्थित शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर जाकर उनके आंगन की मिटटी ली । इस मिटटी का इस्तेमाल देहरादून में बनने वाले सैन्यधाम के निर्माण में किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर के घर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद उनके पिता एसएस बिष्ट एवं माता रेखा बिष्ट से कलश में मिटटी ली ।

वर्ष 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के कुछ दिन बाद ही जम्मू कश्मीर में एक आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान मेजर बिष्ट की मृत्यु हो गयी थी ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है जिससे देश के लिए अपने प्राण देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे एवं आने वाली पीढ़ियों की स्मृति में रहें ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के अनुरूप उत्तराखंड में पांचवे धाम के रूप में भव्य सैन्यधाम बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत मेजर बिष्ट के माता-पिता ने कठिन दौर देखा है और राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3xHpSWU

उत्तराखंड में राहुल, प्रियंका जल्द करेंगे रैलियां

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड में होने वाली रैलियों के जवाब में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे कांग्रेस के शीर्ष नेता भी जल्द ही राज्य में जनसभाएं करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों नेताओं की प्रदेश में रैली आयोजित करने के लिए पार्टी शीघ्र ही अपनी कोर कमेटी की बैठक बुलाएगी जिसमें कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री का चार दिसंबर को देहरादून में रैली करने का कार्यक्रम है, जबकि कुमाउं क्षेत्र में भी 24 दिसंबर को उनकी जनसभा होने की संभावना है। अगले साल की शुरुआत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

उत्तराखंड में पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष रावत ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ मिलकर केदारनाथ से कांग्रेस विधायक मनोज रावत को एक त्रिशूल भी भेंट की और कहा कि यह चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग कराने के लिए पार्टी के संघर्ष में उनके योगदान का सम्मान है।

रावत ने कहा कि कांग्रेस की आगामी चुनावों में जीत को देखते हुए अपनी हार के डर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला किया है। चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों के लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन के आगे झुकते हुए सोमवार को राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने दो साल पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा लाए गए देवस्थानम बोर्ड अधिनियम को वापस ले लिया।

रावत ने भाजपा पर लगातार ‘उत्तराखंड और उत्तराखंडियत’ का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि इसी कड़ी में अब उसने ‘ठंड के डर’ से गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र का स्थान देहरादून कर दिया है। देहरादून में नौ और 10 दिसंबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे ज्यादातार लोग भीषण ठंड वाले इलाकों में रहते हैं और यह उनका अपमान है। विधानसभा सत्र को गैरसैंण की जगह देहरादून में करना उत्तराखंड के लोगों का अपमान है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि उसके चुनाव प्रचार का फोकस मंडुआ, गन्ना और शिल्पकला पर होगा। उन्होंने कहा कि मंडुआ पर्वतीय क्षेत्रों में पैदा होने वाली फसल का प्रतीकचिन्ह है, जबकि गन्ना मैदानी क्षेत्र का और इसी तरह शिल्पकला उत्तराखंड की परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन तीनों चीजों को मुद्दा बनाते हुए पार्टी ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है और इस महीने इसे और तेज कर दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘उत्तराखंडियत’ का अपमान करने वालों के बारे में पार्टी लोगों को बताएगी कि किस तरह से उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में मंडुआ पर मिलने वाला बोनस बंद कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों को यह भी बताएंगे कि वे कौन लोग है जिन्होंने ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ जैसी योजनाओं को खत्म कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड की कंडालीघाट की टोपी पहनेंगे जो ‘उत्तराखंडियत’ की पहचान है। उन्होंने संवाददाताओं के सामने ऐसी ही एक टोपी गोदियाल को भी पहनाई।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3xF87aA

मंगलवार, 30 नवंबर 2021

कोविड-19 के नए स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए उत्तराखंड में दिशानिर्देश जारी

देहरादून, 30 नवंबर (भाषा) विभिन्न देशों में कोविड-19 के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' के मामले सामने आने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिंता जताए जाने के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने तथा सभी स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर काम करने वालों की जांच करवाने के निर्देश दिए ।

स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पाण्डेय ने यहां जारी एक आदेश में अधिकारियों से राज्य की सीमाओं पर जांच कराने को भी कहा गया है ।

प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिए आदेश में पाण्डेय ने कहा कि केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन रूप से निगरानी व कोविड-19 की जांच की जाए और संक्रमित पाए जाने पर उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए अनिवार्य रूप से सरकारी दून मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेजे जाएं ।

इसमें जांच बढ़ाने और जिलों के सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वालों की भी जांच कराने को कहा गया है ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3d7hEhc