गुरुवार, 2 सितंबर 2021

मसूरी गोलीकांड की बरसी पर धामी, भटट ने आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी

देहरादून, दो सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट ने बृहस्पतिवार को मसूरी जाकर पृथक राज्य आंदोलन के दौरान हुए मसूरी गोलीकांड की 26 वीं बरसी पर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी ।

दो सितंबर, 1994 को मसूरी गोलीकांड में मारे गए छह आंदोलनकारियों की याद में बने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाया जायेगा।

उन्होंने कहा, 'आंदोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखंड मिला। उन्होंने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाया जायेगा।'

धामी ने कहा कि जन समस्याओं के तेजी से समाधान के लिए हर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है और कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 जुलाई 2018 के बाद राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हुआ है और सूची में आने से छूट गए आंदोलनकारियों के लिए नया शासनादेश जारी कर इस वर्ष 31 दिसंबर तक फिर चिन्हीकरण की प्रक्रिया चलाई जाएगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, ऐसे राज्य आंदोलनकारी जिन्हें 3100 रू की पेंशन अनुमन्य की गई है, उनकी मृत्यु के पश्चात उनके आश्रित पत्नी या पति को भी 3100 रू प्रतिमाह की पेंशन जारी रखी जाएगी ।

केंद्रीय राज्य मंत्री भटट ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान से ही उत्तराखंड का निर्माण हुआ है और उनके सपनों के अनुरूप ही सरकार कार्य करेगी।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3yDF0DA

₹10 दिहाड़ी पर काम करने वाले के बेटे ने बनाई ₹2000 करोड़ की कंपनी, सिर्फ 50 हजार रुपये में शुरू किया था ये कारोबार

Success Story- आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बता रहे हैं जिन्हें कभी दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती थी लेकिन आज अपने मेहनत के दम पर 2,000 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/3kLPj3F

बुधवार, 1 सितंबर 2021

आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया फिर कराई जाएगी : धामी

देहरादून, एक सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को छूट गए पृथक राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया फिर कराने तथा आंदोलनकारियों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों के लिए पेंशन जारी रखने की घोषणा की ।

उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में शहीद स्मारक पर पृथक राज्य आंदोलन के दौरान मारे गए आंदोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं परंतु अनेक राज्य आंदोलनकारी इससे छूट गए हैं।

उन्होंने कहा कि 30 जुलाई 2018 के बाद राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित नहीं किया गया और इसके लिए नया शासनादेश जारी किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, ऐसे राज्य आंदोलनकारी जिन्हें 3100 रू की पेंशन अनुमन्य की गई है, उनकी मृत्यु के पश्चात उनके आश्रित पत्नी या पति को भी 3100 रूपए प्रतिमाह की पेंशन जारी रखी जाएगी ।

धामी ने विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य आंदोलनकारियों को सेवा से हटाए जाने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार द्वारा पुनर्विचार याचिका दाखिल कर ठोस पैरवी करने की भी घोषणा की ।

उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्षों में उत्तराखंड देश का आदर्श राज्य होगा ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3gU7GlQ

उत्तराखंड में युवक ने तेंदुए को दरांती से मार गिराया

पिथौरागढ, एक सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के पिथैरागढ़ जिले के एक गांव में एक युवक ने एक मादा तेंदुआ के साथ संघर्ष में उसे मार डाला । एक वन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पिथौरागढ के वन रेंज अधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि नरेश सिंह नैनी गांव में खेत में अपनी बकरियों को चरा रहा था और तभी उसके झुंड पर मादा तेंदुआ ने हमला कर दिया और उसकी एक बकरी को ले जाने लगी ।

उन्होंने बताया कि सिंह ने उसके जबड़े से अपनी बकरी छीनने का प्रयास किया और इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया, लेकिन युवक ने हार नहीं मानी और अपनी दरांती से उस पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मादा तेंदुआ की उम्र दो साल थी ।

जोशी ने बताया कि आत्मरक्षा का मामला होने के कारण युवक के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

संघर्ष में युवक को मामूली चोटें आयी हैं और उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2V6QbHh

देहरादून में पोस्टमार्टम से छूट देने का अधिकार अब उपजिलाधिकारियों को भी

ऋषिकेश, एक सितंबर (भाषा) देहरादून जिले में प्राकृतिक रूप से होने वाली मौतों के मामले में पोस्टमार्टम की औपचारिकता से छूट देने के लिए उपजिलाधिकारियों को अधिकृत कर दिया गया है ।

इस संबंध में देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए ।

इससे पहले, शव के पोस्टमार्टम से छूट देने का अधिकार केवल जिलाधिकारी के पास ही सुरक्षित था ।

इस आदेश का सबसे अधिक लाभ देहरादून जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा जिन्हें पोस्टमार्टम से छूट पाने के लिए देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते थे ।

अब इस प्रक्रिया को विकेन्द्रीकृत करते हुए जिलाधिकारी ने ये अधिकार जिले के सभी उपजिलाधिकारियों को दे दिए हैं और अब किसी व्यक्ति की प्राकृतिक रूप से मृत्यु होने पर उसके परिजनों को उसके शव के पोस्टमार्टम की औपचारिकता से छूट देने का फैसला उपजिलाधिकारी भी कर सकेंगे ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3kMweyf

नैनीताल में बारिश के कारण लगातार हो रहे भूस्खलन, डीएसबी हॉस्टल पर खतरा, कई मार्ग आवागमन के लिए बंद

विनिता कुमार, नैनीताल उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार को भूस्खलन का मलबा डीएसबी स्कूल के परिसर स्थित महिला छात्रावासों की ओर गिर रहा है। इसके चलते सुरक्षा की दृष्टि के तहत महिला छात्रावासों को खाली करा दिया गया है। वहीं ठंडी सड़क पर बारिश के बाद बीते कई दिनों से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे कई बार मल्लीताल जाने वाला मार्ग मलबा और बोल्डर आने से बाधित हुआ। वहीं देर रात से लगातार हो रहे भारी भूस्खलन से मलबा जोरदार धमाके की आवाज के साथ नैनीताल झील में समा गया जबकि भूस्खलन का मलबा डीएसबी स्कूल के परिसर स्थित महिला छात्रावासों की ओर से गिर गया। नैनीताल के तल्लीताल थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए ठंडी सड़क से मल्लीताल जाने वाला मार्ग आवागमन के लिए बंद कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर रहा है। ऐहतियात के तौर पर ठंडी सड़क के तल्लीताल के गेट को बंद कर दिया गया है और घूमने वाले गेट पर भी ताला लगा दिया गया है। वहीं मल्लीताल की ओर से शिव मंदिर के पास बैरीकेडिंग लगा दी गई है। पुलिस को गश्त लगाकर लोगों को रोकने के लिए कहा गया है। इससे लोगों की इस मार्ग पर सैर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साल 1998 में इसी स्थान के पास डीएसबी परिसर के गेट के पास बड़ी भूस्खलन की घटना हुई थी। लिहाजा एक ही स्थान पर लगातार हो रहे भूस्खलन से लोग पिछली घटना को याद कर सहमे हुए हैं। वहीं बीते 21 जुलाई को भी इसी स्थान के पास भारी मलबा आ चुका है। इसके साथ ही नगर पालिका मार्केट की ओर राजभवन के समीप सड़क धंसने से भारी मात्रा में पत्थर आए थे जबकि 3 जुलाई को ठंडी सड़क पर जाने वाले मार्ग पर स्थित वाईटीडीओ नाम के प्रतिष्ठान के ऊपर भारी भरकम बोल्डर गिर गया था। डीएसबी परिसर के निर्देशक प्रफेसर एलएम जोशी ने डीएसडब्लू एवं सहायक अभियंता के साथ छात्रावास का भ्रमण कर भूस्खलन का जायजा लिया। प्रफेसर जोशी ने जानकारी दी कि भूस्खलन की गंभीरता को देखते हुए केपी छात्रावास के बी ब्लॉक को खाली करा दिया गया है और छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को ए ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही डीएसडब्लू की ओर से नैनीताल के जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से तत्काल दैवीय आपदा के तहत इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। वहीं डीएसबी प्रशासन भी पानी की निकासी सहित नालियों की मरम्मत का प्रस्ताव बना रहा है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3t5d0aO

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

Success Story: TV सीरियल से प्रेरित होकर IAS ऑफिसर बनीं सी. वनमती

Success Story : TV पर गंगा यमुना सरवती नाम का एक सीरियल (Serial) आता था जिसकी मुख्य नायिका एक महिला आईएस (IAS) अधिकारी थी. इस सीरियल और महिला जिला कलेक्टर से प्रेरित (Inspire) होकर वनमती ने IAS ऑफिसर बनने की ठान ली.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/3DzERod