शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

उत्तराखंड में सामूहिक नमाज और रोजा, इफ्तार पर पाबंदी

देहरादून, 24 अप्रैल (भाषा) कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में इस बार रमजान में सामूहिक नमाज और सामूहिक रोजा, इफ्तार पर पाबंदी रहेगी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशोक कुमार ने यहां बताया कि रमजान के दौरान भी लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘रमजान के संबंध में कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं। सामूहिक नमाज नहीं होगी, न मस्जिदों में होगी और न घरों में होगी। सामूहिक रोजा इफ्तारी भी नहीं होगी।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं के साथ जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक में तय हुआ है कि सुबह और शाम को धीमी आवाज में साइरन बजेगा। यह साइरन केवल 10 प्रतिशत वाल्यूम पर चलेगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में अपने स्तर पर धीमी आवाज में अजान पढ़े जाने की अनुमति दे सकते हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2yCdP2P

छह माह और तीन साल के दो बच्चों के खिलाफ प्राथमिकी, जिलाधिकारी ने अधिकारी को किया निलंबित

उत्तरकाशी, 24 अप्रैल (भाषा) गृह पृथक-वास का उल्लंघन करने के आरोप में माता—पिता के साथ-साथ छह माह के बच्चे और तीन साल की बच्ची के खिलाफ मामला दर्ज करने वाले कोविड-19 मजिस्ट्रेट को उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत आठ साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता, इसी के मद्देनजर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान हरियाणा के पंचकुला से एक परिवार अपने दो छोटे बच्चों के साथ चिन्यालीसौड क्षेत्र में अपने गांव पहुंचा। इस परिवार को गृह पृथक-वास में रहने का निर्देश दिया गया लेकिन आरोप है कि उन्होंने इसका पालन नहीं किया। इसकी शिकायत जिलाधिकारी आशीष चौहान तक पहुंचने के बाद उन्होंने चिन्यालीसौड क्षेत्र में गृह पृथक-वास का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। 51 लोगों की इस सूची में छह माह का एक बच्चा और तीन साल की बच्ची का नाम भी शामिल था। राजस्व पुलिस ने गृह पृथक-वास का पालन नहीं करने और दूसरों के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। राजस्व पुलिस के इस कारनामे पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति की जिस पर प्रशासन में हडकंप मच गया। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चौहान ने इस मामले में संबंधित क्षेत्र के कोविड-19 मजिस्ट्रेट गिरीश सिंह राणा को निलंबित कर दिया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bCLkAv

चारधाम तो खुलेंगे लेकिन श्रद्धालु नहीं आ पाएंगे

देहरादून, 24 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के उच्च गढवाल हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध चारधामों की वार्षिक यात्रा इस साल 26 अप्रैल को मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी लेकिन कोरोना वायरस संकट के कारण श्रद्धालुओं को उनके दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी। उत्तराखंड के चारधाम के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद हर साल अप्रैल—मई में खुलते हैं और इस दौरान इन समारोहों में हमेशा हजारों श्रद्धालु शामिल होते रहे हैं। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की छाया इस साल की चारधाम यात्रा पर पड़ी है । अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 26 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खोल दिए जायेंगे और इसी के साथ चारधाम यात्रा की विधिवत शुरूआत हो जाएगी । केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को खुलेंगे जबकि बदरीनाथ के कपाट 15 मई को खुलेंगे । राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘‘ आपासी मेल-जोल से दूरी के नियम के अनुपालन में हम अभी श्रद्धालुओं को मंदिर आने की अनुमति नहीं दे सकते । कपाट खुलने के समारोह में पूजा करने वाले पुजारियों और मंदिर समिति के अधिकारियों के एक चुनिंदा समूह को ही शामिल होने की अनुमति दी जा रही है ।' उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति के संबंध में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर निर्णय किया जाएगा । महाराज ने कहा, ‘‘इस समय हमारी प्राथमिकता धार्मिक आस्था और परंपराओं का पालन करते हुए मंदिरों के कपाट खोलना है । बाकी निर्णय केंद्र के निर्देशों के आधार पर लिए जाएंगे।’’ कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यात्रा और पर्यटन को पहुंचे नुकसान के बारे में मंत्री ने कहा कि इस झटके से उबरने के लिए एक कार्ययोजना बनायी जा रही है । उन्होंने कहा,‘‘ यात्रा पर सामाजिक मेलजोल से दूरी के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए हम कई उपायों पर विचार कर रहे हैं जो लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी यह जारी रहेगा ।’’ महाराज ने बताया कि एक उपाय यह भी सोचा जा रहा है कि मंदिरों के निकट स्थित गुफाओं और 'ध्यान केंद्रों' पर फोकस किया जाए जिनमें स्वत: ही सामाजि मेलजोल से दूरी सुनिश्चित हो जाएगी । उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर लॉकडाउन का प्रभाव और उससे निपटने में विभिन्न देशों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में अध्ययन कर रहा है और उसके आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/352vP2d

गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

Lockdown in Uttarakhand: उत्तरकाशी में 6 महीने और 3 साल के बच्चे पर FIR

उत्तरकाशी उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां के उत्तरकाशी जिले में दो बच्चों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद डीएम ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। उत्तरकाशी में राजस्व पुलिस ने 51 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से दो बच्चे हैं। एक बच्चा छह महीने और दूसरा तीन साल का है। मामला तूल पकड़ने के बाद उत्तरकाशी के डीएम ने कहा, 'जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट के तहत 8 साल से कम आयु के बच्चों के खिलाफ एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) नहीं दर्ज की जा सकती। इस मामले में जांच की जाएगी।' पढ़ें: इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 47 मरीजों में से 24 ठीक हो चुके हैं और बहुत जल्द राज्य कोरोनामुक्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा, 'अभी तक 47 पॉजिटिव केस राज्य में आए हैं जिनमें से 24 ठीक हो गए हैं।' राज्य में कोरोना को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिये कोरोना योद्धा के साथ ही प्रदेशवासियों को भी धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हम कोरोना मुक्त राज्य में शामिल हो जाएंगे।' उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धा पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और साथ ही जनता ने भी दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए सरकार का सहयोग किया है। रावत ने कहा कि इसी का परिणाम है कि हम राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर को काफी कम रखने में सफल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन का इसी प्रकार साथ मिलता रहा तो कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई में अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना का पहला मरीज 15 मार्च को मिला था और इसके बाद राज्य सरकार ने अपने स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया। पूरे देश में जनता कर्फ्यू और उसके बाद लॉकडाउन को लागू हुए एक महीना एक दिन बीत चुका है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/34ZAO3M

लॉकडाउनः 42 साल में दूसरी बार गाड़ी से गौरीकुंड जाएगी बाबा केदार की डोली

देहरादून के इतिहास में दूसरी बार ऐसा होगा कि केदार भगवान की डोली ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से गौरीकुंड तक गाड़ी से पहुंचेगी। इससे पहले 1977 में ऐसा मौका सामने आया था। कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया। गुरुवार को जिला प्रशासन और मंदिर के कर्ता-धर्ताओं में शामिल पंचगाई समिति के बीच बनी सहमति के बाद और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए डोली यात्रा में जुटने वाली संभावित भीड़ को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया। 29 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुलने का मुहूर्त निकला है। इसके लिए 26 अप्रैल को बाबा केदार की डोली ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी। कोरोना संक्रमण के चलते कई धार्मिक और पौराणिक अनुष्ठानों में भी बदलाव किया जा रहा है ताकि लॉकडाउन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन सुनिश्चित हो सके। 29 अप्रैल को खुलेंगे कपाट रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल के अनुसार मंदिर से 16 लोगों की सूची अनुमति के लिए आई है, जबकि 20 से अधिक लोगों को डोली के साथ केदारनाथ जाने की अनुमति प्रशासन नहीं देगा। बाबा केदार की डोली 26 अप्रैल ऊखीमठ से गाड़ी में प्रस्थान कर रात्रि विश्राम गौरीकुंड में करेगी। 27 अप्रैल को गौरीकुंड से भीमबली पहुंचकर डोली का रात्रि विश्राम होगा। 28 अप्रैल को डोली भीमबली से केदारनाथ पहुंचेगी, जहां 29 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोले जाएंगे। बताया गया कि 42 सालों में यह दूसरा मौका होगा जब बाबा केदार की डोली के दर्शन लोग अपनी छतों से ही कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच डोली जब ऊखीमठ से रवाना होगी, तो लोग महज अपने घरों की छतों, आंगन से ही डोली से आशीर्वाद लेंगे। पिछले साल तक तमाम श्रद्धालु भजन गाते डोली के साथ केदार जाते थे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2VVkkpl

अप्रवासी भारतीय, विदेशी ऋषिकेश में कर रहे जनसेवा

ऋषिकेश, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के ऋषिकेश में लॉकडाउन के कारण फंसे तीन विदेशी और एक अप्रवासी भारतीय ने इस मौके का उपयोग गरीब मजदूरों को भोजन देने और उनकी सेवा करने में कर रहे हैं। नगर निगम ऋषिकेश के आयुक्त नरेंद्र सिंह क्विंरियाल ने बताया कि अलग अलग देशों के तीन नागरिक और एक एनआरआई लॉकडाउन में अपने गंतव्य पर नहीं जा सके तो उन्होंने ऋषिकेश की मलिन बस्ती में रह रहे गरीब मजदूरों को भोजन देने और उनकी सेवा करने का संकल्प ले लिया। क्विंरियाल ने बताया कि पहले दिन तो एनआरआई वरुण जुनेजा ने 300 पैकेट पका खाना बांटने को निगम को दिए। जुनेजा यहां योग सीखने आए थे वहीं इंग्लैंड के हेनरी, नीदरलैंड के रिलिंडे और जर्मनी की ईवा भी यहां आए हुए थे। इन चारों ने संकल्प लिया कि लॉकडाउन में उनके आसपास कोई भूखा नहीं रहना चाहिए। इसके बाद इन चारों विदेशियों ने निजी खर्च से रोजाना 300 खाद्यान्न किट नगर निगम ऋषिकेश को देना शुरू कर दिया जिसमें पांच किलो आटा, तीन किलो चावल , मलका व अरहर की एक-एक किलो दाल, मसाले, नमक आदि सामग्री होती है। क्विंरियाल ने कहा कि ये लोग ऋषिकेश योग व आध्यात्मिक ज्ञान के लिए आए थे लेकिन अब उन्होंने जन सेवा को अपने जीवन के अध्यात्म का लक्ष्य बना लिया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XVAWzX

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 47 मरीजों में से 24 ठीक हो चुके : रावत

देहरादून, 23 अप्रैल (भाषा) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 47 मरीजों में से 24 ठीक हो चुके हैं और बहुत जल्द राज्य कोरोनामुक्त हो जाएगा। यहां मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘‘अभी तक 47 पॉजिटिव केस राज्य में आए हैं जिनमें से 24 ठीक हो गए हैं।’’ राज्य में कोरोना को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिये कोरोना योद्धा के साथ ही प्रदेशवासियों को भी धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हम कोरोना मुक्त राज्य में शामिल हो जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धा पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और साथ ही जनता ने भी दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए सरकार का सहयोग किया है। रावत ने कहा कि इसी का परिणाम है कि हम राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर को काफी कम रखने में सफल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन का इसी प्रकार साथ मिलता रहा तो कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई में अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना का पहला मरीज 15 मार्च को मिला था और इसके बाद राज्य सरकार ने अपने स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता कफर्यू और उसके बाद लॉकडाउन को लागू हुए आज एक महीना एक दिन हो गया है। रावत ने कहा कि उत्तराखंड आज कोरोना की रोकथाम में देश में तीसरे नंबर पर है और प्रशासनिक तंत्र के साथ ही इसमें पुलिस, सामाजिक संगठनों एवं आमजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी जनता इसी तरह से पूरे संयम के साथ आगे भी सहयोग देती रहेगी। इस बीच, उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को सामने आया कोरोना का 47 वां मरीज 54 वर्षीय एक व्यक्ति है जो तबलीग जमात के संक्रमित सदस्यों के संपर्क में रहा था। यहां स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह व्यक्ति मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले उस आठ सदस्यीय दल में शामिल है जिसमें से दो जमात सदस्य समेत चार व्यक्ति पहले की कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cDUZXJ