सोमवार, 2 दिसंबर 2019

शेफ का काम छोड़ शुरू किया अपना बिज़नेस, 5 साल में खड़ी की 26 करोड़ की कंपनी

100 प्रतिशत इंडियन बर्गर ब्रांड होने का दावा करने वाली ये कंपनी नए फ्लेवर्स की वजह से लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रही है.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/2YcwWJb

फूड बिजनेस में अपनी अलग पहचान बना रहा है ये स्टार्टअप, लोग भी कर रहे जमकर पसंद

100 प्रतिशत इंडियन बर्गर ब्रांड होने का दावा करने वाली ये कंपनी नए फ्लेवर्स की वजह से लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रही है.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/37YlTb3

रविवार, 1 दिसंबर 2019

ट्यूनीशिया में खाई में गिरी बस, कम से कम 24 लोगों की मौत

एन स्नौसी (ट्यूनीशिया), एक दिसंबर (एएफपी) ट्यूनीशिया के उत्तर में स्थित एन स्नौसी क्षेत्र में एक बस के रविवार को खाई में गिर जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि बस ट्यूनिस से एन द्राहम जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने बताया कि बस में कुल 43 लोग सवार थे। इसने कहा कि वाहन लोहे के एक अवरोधक से टकराने के बाद खाई में गिर गया। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है। एएफपी सिम्मी नेत्रपालनेत्रपाल


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2qTQg1Z

गढ़वाल विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि से नवाजे गए एनएसए डोभाल

देहरादून राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को हेमवती नन्दन बहुगुणा ने मानद उपाधि से नवाजा है। यह उपाधि विश्वविद्यालय के 7वें में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को प्रदत्त की गई। अजित डोभाल भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री स्तर की हस्ती हैं। विदेश मामलों के सबसे मुख्य रणनीतिकारों में जाने जाने वाले अजित डोभाल ने रविवार को गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में आयोजित इस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एनएसए अजित डोभाल ने कहा कि एक योद्धा के जीवन में मंजिल कम और पड़ाव ज्यादा आते हैं, लेकिन उन्हें अपने मिशन पर सदैव तत्पर रहना चाहिए। दीक्षांत कार्यक्रम विश्वविद्यालय के चौरास स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। दीक्षांत कार्यक्रम की शुरुवाद मानव संसाधन विकास मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्वलित कर की। डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने 45 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक के साथ ही 419 को उपाधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को स्टार्टअप इंडिया, फिट इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत, उन्नत भारत जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश की प्रगति में भी अपनी भूमिका निभानी होगी। कुलपति प्रफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल ने दीक्षांत मौके पर कहा कि क्वालिटी रिसर्च को प्राथमिकता के साथ ही बढ़ावा भी दिया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक को विश्वविद्यालय में प्रतिबंध कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक शोध आदान प्रदानों के लिए एमओयू किए जा रहे हैं। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। दीक्षांत उपाधि लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खादी का दीक्षा वस्त्र बनाए गए। समारोह को खास बनाने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से अतिथियों और उपाधि लेने वाले छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सामग्री में कोई न कोई संदेश दिया गया। अतिथियों को कंडाली (बिच्छू घास) के रेशों से बने दीक्षा वस्त्र भेंट किए गए।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Y5avFS

गढवाल विश्वविद्यालय ने अजीत डोभाल को दिया डी लिट

पौड़ी, एक दिसंबर (


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/37WUGFG

उत्तराखंड पुलिस ने आवारा कुत्ते को बनाया अपने श्वान दल का हिस्सा

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड पुलिस ने सड़कों से एक आवारा कुत्ते को उठाया, उसे प्रशिक्षित किया और कुत्तों के दल का हिस्सा बनाया । इस फुर्तीले कुत्ते ने हाल में यहां पुलिस दिवस पर आयोजित परेड में जबरदस्त करतब दिखाकर वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया । 'ठेंगा' नाम का यह कुत्ता अपने सारे काम बखूबी कर रहा है और अपने दल में शामिल जर्मन शेफर्ड और लेब्राडोर जैसे विदेशी नस्लों के कुत्तों का मुकाबला कर रहा है । पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया, 'ठेंगा के प्रशिक्षण के शुरूआती तीन महीनों के नतीजे बहुत उत्साहवर्धक रहे हैं । इसने इस मिथक को तोड दिया है कि केवल जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर या गोल्डर रिट्रीवर्स की खोजी श्वान दल का हिस्सा बन सकते हैं ।' गुंज्याल ने बताया कि इस कुत्ते को उत्तराखंड पुलिस के बम निरोधक दल के प्रभारी कमलेश पंत ने तीन महीने पहले सडकों पर घूमते पाया था और उन्होंने ही इसे विदेशी नस्ल के कुत्तों के साथ प्रशिक्षित किये जाने का विचार रखा था । गुज्याल ने बताया कि ठेंगा को प्रशिक्षित करना किफायती भी था और इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी विदेशी नस्ल के कुत्तों के मुकाबले काफी अच्छी है । उन्होंने बताया कि वह अन्य कुत्तों की तरह खाने को लेकर नकचढा भी नहीं है । इस प्रयोग को मिली सफलता से उत्साहित उत्तराखंड पुलिस अब अपने श्वान खोजी दल में अन्य आवारा कुत्तों को भी शामिल करने पर विचार कर रही है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/37XyXNV

चारधाम श्राइन बोर्ड का गठन, उत्तराखंड सरकार के इस फैसले का हो रहा है विरोध

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में चारधाम श्राइन बोर्ड के गठन के फैसले को लेकर प्रदेश सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड रहा है । यह विरोध मुख्यत: तीर्थ पुरोहितों की ओर से हो रहा है जिसे कांग्रेस और अन्य दलों का भी समर्थन मिल रहा है । उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने 27 नवंबर को उच्च हिमालयी क्षेत्रों के चार धामों सहित राज्य के 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के संचालन के लिये चारधाम श्राइन बोर्ड के गठन को अपनी मंजूरी दी थी । बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के अतिरिक्त उत्तराखंड में मौजूद 47 अन्य मंदिर भी बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आएंगे । इस फैसले से सरकार की कोशिश है कि इन मंदिरों की व्यवस्था और संचालन बेहतर तरीके से हो । लेकिन फैसला आने के बाद पूरे गढवाल क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध शुरू हो गया है । तीर्थ पुरोहितों ने सरकार को चेताया है कि श्राइन बोर्ड विधेयक उनकी सहमति लिये बिना चार दिसंबर से होने वाले विधानसभा सत्र में न लाया जाये अन्यथा इससे राज्य में एक बडे आंदोलन की शुरूआत होगी । उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक से भी मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है और उन्हें बताया है कि इस संबंध में एक समिति का गठन किया है जो आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा । तीर्थ पुरोहितों की संस्था के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के हकों का दमन नहीं होने दिया जायेगा । तीर्थ पुरोहितों ने उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग तथा अन्य जगहों पर आज सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखा और कई जगह उसका पुतला भी फूंका । इस बीच, मुख्य विपक्षी कांग्रेस तथा एक अन्य प्रमुख क्षेत्रीय दल उक्रांद ने तीर्थ पुरोहितों को अपना खुला समर्थन दिया है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी तीर्थ पुरोहितों के हक के लिए पूरी तरह से अपना समर्थन देगी । इसी तरह, उक्रांद ने चारधाम श्राइन बोर्ड के गठन को लेकर चार दिसंबर को प्रदेश भर में आंदोलन का ऐलान किया है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2OYDUxv