शनिवार, 16 नवंबर 2019

आज बंद हो जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अंतिम दर्शन से पहले सजाया गया

चमोली उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध के कपाट आज शाम शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शाम पांच बज कर 13 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने से पहले सुबह में इसे फूल-मालाओं से सजाया गया। अंतिम दिन दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बता दें कि विजयादशमी के अवसर पर ही बद्रीनाथ धाम में आयोजित विशेष समारोह के दौरान कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित की गई थी। मंदिर के कपाट बंद होने से पहले ही 11 नवंबर को उत्तराखंड में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला। शीतकाल में बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण चारों धामों (बद्रीनाथ, , और यमुनोत्री) के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाते हैं। इसे अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा। इस साल कल सात अक्टूबर तक 10 लाख 81 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Qtg2Eu

उत्तराखंड में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चलेंगी 500 माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं

देहरादून, 16 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 500 माध्यमिक स्कूलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग वाली कक्षाओं से जोड़ने के लिये एक परियोजना का शनिवार को उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को नयी प्रौद्योगिकी से लाभ होगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ली जाने वाली इन कक्षाओं में छात्र शिक्षक से उसी क्षण सवाल भी पूछ सकेंगे। यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में सरकार संचालित 500 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 1.90 लाख छात्र इससे लाभान्वित होंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक शुरूआत में 150 स्कूलों को परियोजना के साथ जोड़ा जाएगा। शेष 350 स्कूलों को अगले 15 दिनों में इससे जोड़ा जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2OhMpn1

कॉर्बेट अभयारण्य में पकड़ा गया आदमखोर बाघ

ऋषिकेश, 16 नवंबर (भाषा) मानव भक्षी बाघ को बेहोश करने के बाद वन रक्षकों ने तुनभुजी के जंगल से पकड़ लिया। वन विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बाघ ने हाल ही में कॉर्बेट बाघ संरक्षण क्षेत्र में तीन वन रक्षकों (फारेस्ट गार्ड) को मार डाला था। बाघ ने इनमें से दो वन रक्षकों को तुनभुजी में जबकि एक को खिनौली में मार डाला था। हालिया घटना 16 अगस्त को हुई थी। मुख्य वन्यजीव वार्डन राजीव भृतरि ने कहा कि बाघ को शुक्रवार को बेहोश करने के बाद पकड़कर पिंजड़े में बंद कर दिया गया। बाघ को जंगल में छोड़ने या चिड़ियाघर में रखने पर कॉर्बेट अधिकारी निर्णय लेंगे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2OlOG0r

शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

नड्डा ने राफेल पर राहुल के झूठ की निंदा की

देहरादून, 15 नवंबर (भाषा) राफेल सौदे पर राहुल गांधी के 'झूठ' की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गलत वक्तव्य देकर देश की जनता को गुमराह करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं का भांडाफोड़ करें। पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इसके नेता गलत वक्तव्य देकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं और कार्यकर्ता उन्हें एक्सपोज करें । भाजपा इस मुद्दे को लेकर कल पूरे देश में कांग्रेस नेता से माफी की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपने अंदर के चारित्रिक बल को दृढ करते हुए समाज के बीच अपनी बात रखने को कहा । उन्होंने कहा कि जनता पर पड़ने वाले प्रभाव का कार्यकर्ताओं को आत्ममंथन करना चाहिए तथा कम समय में अधिक से अधिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए भी गहनता से विचार -मंथन करना जरूरी है। संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने और उन्हें सम्मान देने तथा प्रभावशाली लोगों को भी पार्टी से जोड़ने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि बूथ सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है जिस पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाये । उन्होंने कहा कि मीडिया जम्मू—कश्मीर की महत्वपूर्ण खबरों को छुपाता रहा है जिन्हें हमें समाज के बीच ले जाना होगा । नड्डा ने इस संबंध में कहा कि 106 ऐसे कानून थे जिनका लाभ जम्मू—कश्मीर की जनता को धारा 370 के होने से नहीं मिल पा रहा था और उनका जीवन नर्क बना हुआ था । बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नड्डा से जुडे अपने पुराने संस्मरणों को भी याद किया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3594eLR

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

टीएचडीसी के निजीकरण के विरोध में हरीश रावत का सांकेतिक धरना

देहरादून, 14 नवंबर (भाषा) टिहरी जल विद्युत निगम का कथित तौर पर निजीकरण किए जाने के विरोध में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को यहां तीन घंटे का सांकेतिक धरना दिया। ऋषिकेश में स्थित प्रगतिपुरम में निगम के प्रवेश द्वार पर धरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि टीएचडीसी के निजीकरण से उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण हितों पर कुठाराघात होगा। उन्होंने कहा, 'टीएचडीसी हमारी प्रतिष्ठा से जुडा है। राज्य के लोगों ने इसके लिये बड़े बलिदान दिये हैं। उन्होंने अपना घर, अपनी संस्कृति और अपना पर्यावरण सब कुछ बलिदान कर दिया। इन्हें पूंजीपतियों के हाथ में देना उत्तराखंड के हितों पर कुठाराघात है।' रावत ने कहा कि उन्होंने धरना देने के लिये पंडित नेहरू की जयंती का दिन चुना क्योंकि वह आधुनिक भारत के निर्माता थे और देश में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का जाल बिछाना उनका ही विचार था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र के इस फैसले के खिलाफ अपनी पूरी ताकत से संघर्ष करेगी। रावत ने कहा कि इसके विरोध में कांग्रेस अगले माह दिसम्बर में 'टिहरी चलो' यात्रा का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि विरोध के क्रम में देहरादून में भी एक बड़ा कार्यक्रम होगा और जब विधानसभा का सत्र होगा तब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरेंगे। रावत ने कहा कि इस आंदोलन के संयोजन की कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सौंपी गई है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XkfEtl

कमरे में रखी थी अंगीठी, दम घुटने से तीन माह की बच्ची और उसकी मां की मौत

रुद्रप्रयाग उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र के धारकोट मठियाणा गांव में एक महिला और तीन माह की बच्ची की दम घुटने से हो गई। बताया गया कि बुधवार की रात अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मां-बेटी की मौत हुई। सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बताया गया कि गांव में हनुमंत सिंह की 24 वर्षीय पत्नी और उसकी तीन माह की बेटी अपनी सास के साथ घर में रहते थे। हनुमंत सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। बुधवार रात को सुमन ने अपने कमरे को गर्म रखने के लिए अंगीठी कमरे में रखी और सो गई। सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो सास ने दरवाजा खटखटाया। किसी का जवाब न मिलने पर उन्होंने लोगों को बुलाया और दरवाजा खोला तो बिस्तर पर मां-बेटी अचेत अवस्था में पड़ी थी। दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर पुलिस को दी गई। एसआई सीमा चौहान और एसडीएम रुद्रप्रयाग ने मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा किया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/34ZGtpf

पंतनगर विवि: छात्राओं की शिकायत पर राज्यपाल ने कुलपति को दिया जांच का आदेश

देहरादून, 14 नवम्बर (भाषा) उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय की एक छात्रा द्वारा वार्डन के खिलाफ की गयी शिकायत को बेहद गंभीरता से लेते हुए कुलपति को इस संबंध में जांचकर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। राजभवन द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय के महिला छात्रावासों के प्रबंधन के संबंध में रिपोर्ट भी तलब की है। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति मौर्य ने कुलपति को छात्राओं के लिए हर प्रकार से सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने वार्डन पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें आधी रात को फोन पर संदेश भेजते हैं तथा काल करके द्विअर्थी बातें करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार छात्राएं अपनी शिकायत लेकर कुलपति से भी मिलीं थीं, लेकिन उनका आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इसके बाद एक छात्रा ने रैगिंग मामले को लेकर बुलाई गई विश्वविद्यालय अनुशासन समिति की बैठक में अधिकारियों के समक्ष वार्डन के भेजे गये मैसेज दिखाये और शिकायत दर्ज कराई। इसका संज्ञान लेते हुए राज्यपाल ने कुलपति को जांच करने और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2KkXgeI