देहरादून, तीन नवंबर (भाषा) उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आयोजन स्थल को लेकर विपक्षी और निर्दलीय विधायकों के अलग—अलग रूख के कारण राज्य सरकार असमंजस की स्थिति में है। विपक्षी कांग्रेस जहां आगामी विधानसभा सत्र प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित करने के पक्ष में है वहीं बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायक इसे देहरादून में कराए जाने की मांग कर रहे हैं। विधानसभा का आगामी सत्र 16 दिसंबर से पहले होना है। यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा सत्र को देहरादून में आयाजित करवाने का अनुरोध किया
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/HFWdI1u
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें