देहरादून, एक जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को शुक्रवार को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यहां बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। चौहान ने कहा कि वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम में पार्टी पार्षदों के साथ विवाद में उलझ रहे थे तथा पार्टी के खिलाफ निरंतर बयानबाजी कर रहे थे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/J2ilS5p
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें