शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

हरिद्वार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

देहरादून, 22 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिले के नारसन बार्डर से कांवड़ पट्टी पर चल रहे कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेन्द्र रावत ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुष्प वर्षा संबंधी प्रबंध किये। कावंड़ियों पर पुष्प वर्षा का यह क्रम बैरागी कैंप, शंकराचार्य चौक, हर की पौड़ी तथा अपर रोड तक चला। स्वयं पर पुष्प वर्षा से भाव विभोर कांवड़ियों के बम-बम

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/ABS2pGj

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें