शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

कांवड़िये यात्रा मार्ग में एक-एक पौधा लगाएं: मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार, आठ जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवभक्त कांवड़ियों से यात्रा मार्ग में एक-एक पौधा लगाने का शुक्रवार को अह्वान किया। यात्रा के दौरान इस साल चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के हरिद्वार आने की संभावना है। धामी ने हरिद्वार में 14 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में धामी ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर धामी ने अधिकारीयों को पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ भी

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/xia0NIh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें