देहरादून, 22 जुलाई (भाषा) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अधिकारियों को उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने के उद्देश्य से गठित आयोग का नाम पलायन निवारण आयोग रखने तथा उसकी सिफारिशों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक समिति बनाने के निर्देश दिए ।मुख्यमंत्री ने यहां ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की बैठक में कहा कि यह समिति अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बनेगी तथा इसमें आयोग के सदस्य भी शामिल होंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/HopMrWS
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें