बुधवार, 30 नवंबर 2022

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कथित अवैध नियुक्तियों को लेकर विधानसभा सचिवालय से जवाब मांगा

नैनीताल, 30 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सचिवालय में वर्ष 2000 से अवैध नियुक्तियों का आरोप लगाने वाली एक जनहित याचिका पर बुधवार को राज्य सरकार और विधानसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की पीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए विधानसभा सचिवालय और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर उनसे एक मई तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा।देहरादून निवासी अभिनव थापर ने जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि वर्ष 2000 से विधानसभा सचिवालय में नियमित नियुक्तियां करने के बजाय पिछले दरवाजे से नियुक्तियां की जा

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/1csrUzv

उत्तराखंड में बगैर कचरा निपटान योजना वाले प्लास्टिक निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

नैनीताल, 30 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा है कि राज्य में बगैर कचरा निपटान योजना वाले प्लास्टिक निर्माताओं और विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने कहा कि उत्तराखंड में प्लास्टिक उत्पाद बेचने और बनाने वाले संगठनों को न केवल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकरण कराना होगा, बल्कि अपने प्लास्टिक कचरे के निपटान की योजना भी पेश करनी होगी। पीठ ने कहा कि वे स्थानीय निकाय के माध्यम से अपने कचरे का निपटान कर सकते हैं, लेकिन इस पर

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/w6BioLz

विपक्ष ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र का मुद्दा उठाया

देहरादून, 30 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को विपक्षी कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा पर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बावजूद वहां एक भी सत्र आयोजित न करने का आरोप लगाया जिसे लेकर दोनों पक्षों के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन चकराता के कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया और कहा कि मार्च 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री (त्रिवेंद्र सिंह रावत) ने गैरसैंण को बहुत गर्व से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से गर्मियों के दौरान गैरसैंण में विधानसभा

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/P4aXphr

उच्च न्यायालय ने नैनीताल के जिलिंग एस्टेट में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई

नैनीताल, 30 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के हरे-भरे जंगलों में स्थित जिलिंग एस्टेट में सभी विकास और निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आर सी खुल्बे की खंडपीठ ने मंगलवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में हो रहे अंधाधुंध निर्माण से वन आवरण तेजी से कम हो रहा है।देवान्या प्राइ वेट रिजॉर्ट द्वारा 8.5 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास गतिविधियों के लिए एक जेसीबी मशीन लगाए जाने के तथ्य का संज्ञान लेते हुए खंडपीठ ने

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/zfN2dyM

मंगलवार, 29 नवंबर 2022

उत्तराखंड में कार के खड्ड में गिरने से दो बैंक कर्मियों की मौत

पिथौरागढ़, 29 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक कार के गहरे खड्ड में गिरने से उसमें सवार दो बैंक कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान बैंक प्रबंधक रविकांत मेहता (27) और रोकड़िया (कैशियर) त्रिवेणी माधव पलड़िया(40) के तौर पर हुई है। वे ग्रामीण बैंक की दीदीहाट शाखा में तैनात थे। पलड़िया के भाई ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह सोमवार को दफ्तर के लिए निकले थे लेकिन लापता हो गए हैं। कनालीछीना थाने के प्रभारी जावेद हसन ने बताया कि इसके बाद, खोज अभियान शुरू किया गया और खिरचना पुल

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/sxnCd15

बेटा जिंदा है या मर गया...बस सच बता दें, तीन महीने पहले पुलिस ने पौड़ी के केदार को चोरी के शक में उठाया था

उत्तराखंड पुलिस की लापरवाही फिर सामने आई है। अंकिता भंडारी के बाद एक और मामले में पुलिस की लापरवाही दिखी है। पौड़ी के केदार को चोरी के शक में उठाया। 21 अगस्त के बाद केदार को कुछ पता नहीं चला है। मां-बाप का कहना है कि अगर बेटा मर चुका है तो बताया या जिंदा तो बताया जाए, हमें सच्चाई बताई जाए।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/zvZi8NV

सोमवार, 28 नवंबर 2022

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी के हत्यारों का होगा नार्को टेस्ट, एडीजी ने दिए संकेत

रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में एडीजी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सभी आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। बता दें कि 19 साल की अंकिता अचानक 18-19 सितंबर की रात गायब हो गई। काफी दिनों बाद अंकिता की लाश चिला नहर में मिली थी। इस हत्या में भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2fEqdnN