मंगलवार, 25 अगस्त 2020

दादा संग साड़ियां बेच बिजनेस सीख खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस, अब क़र्ज़ में फंसी

कभी देश में रिटेल किंग कहे जाने वाले फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के चीफ किशोर बियानी (Kishore Biyani) ने बीते कई सालों में लगातार कर्ज लिया है. जिस वजह से फ्यूचर रिटेल 105 करोड़ रुपये के लोन के ब्याज को चुकाने में असमर्थ रही है इसके बाद इस कंपनी का डिफ़ॉल्ट होने का खतरा बढ़ गया है.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/2EB3szi

सोमवार, 24 अगस्त 2020

भाजपा से निष्कासित विधायक की घर वापसी, कर्णवाल को भी मिली माफी

देहरादून, 24 अगस्त (भाषा) भाजपा ने सोमवार को हरिद्वार जिले के खानपुर से विवादित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का 13 माह पूर्व किया गया निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें फिर पार्टी में शामिल कर लिया तथा हरिद्वार के ही झबरेडा क्षेत्र से विधायक देशराज कर्णवाल को भी उनकी अनुशासनहीनता के लिए माफ कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यहां यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपने आचरण पर माफ़ी माँगने व भविष्य में अनुशासन का पालन करने के लिखित वचन के बाद चैंपियन को भाजपा में वापस लिया गया है। उन्होंने अपनी अनुशासनहीनता के लिए माफी मांगने वाले विधायक कर्णवाल को भी क्षमा करने की घोषणा की। चैंपियन और कर्णवाल दोनों पिछले साल काफी समय तक एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी में उलझे रहे थे जिसके कारण पार्टी को सार्वजनिक रूप से काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था। भगत ने कहा कि चैंपियन और कर्णवाल के मसले पर कुछ समय से विचार किया जा रहा था और दोनों विधायकों के लिखित रूप से अपनी गलती पर खेद व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों विधायकों को कल रविवार को पार्टी द्वारा बुलाया गया जिसमें उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए पुनः क्षमा मांगी और कहा कि भविष्य में वे पार्टी की रीति-नीति और अनुशासन का पालन करेंगे और गलती नहीं दोहरायेंगे। भगत ने कहा कि संगठन कोर कमेटी द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया गया है और उन्होंने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब एक साल के निष्कासन के दौरान चैंपियन के स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आया और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में ये दोनों विधायक अब कोई गलती नहीं करेंगे। पार्टी में वापसी से खुश चैंपियन ने कहा कि भाजपा में न रहने के दौरान भी वह पार्टी के लिए ही काम करते रहे। चैंपियन में अपने बुरे बर्ताव के लिए मीडिया के सामने भी माफी मांगी। गौरतलब है कि उनके खिलाफ लगे कई आरोपों में से एक मीडिया के साथ अभद्र व्यवहार भी था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे तब भी अफसोस था और आज मैं फिर अपने किए पर हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। लेकिन निष्कासन की अवधि में भी मैं पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों के लिए काम करता रहा हूं।’’ चैंपियन ने कहा, ‘‘मेरी दादी रानी सरस्वती देवी पौड़ी जिले के लैंसडौन पट्टी जोशना द्वारीखाल ठाकुर बिष्ट परिवार से हैं और मेरे शरीर में आधा खून उत्तराखंड का है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेरी मातृभूमि है और इसलिए वह उत्तराखंड की जनता से पुनः माफी मांगते हैं। बार—बार विवादों में घिरे रहने वाले विधायक चैंपियन का एक विवादास्पद वीडियो सामने आने के बाद उन्हें पिछले साल 17 जुलाई को भाजपा ने पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित कर दिया था। वायरल वीडियो में विधायक अपने समर्थकों के साथ शराब पीते और बंदूकों को हाथ में उठाये नृत्य करते दिखायी दिए थे। इससे पहले, जून 2019 में अनुशासनहीनता तथा नयी दिल्ली में उत्तराखंड निवास में एक पत्रकार को धमकी देने के आरोपों की जांच के बाद चैंपियन को तीन माह के लिए निलंबित किया गया था और पार्टी गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगा दी गयी थी। वर्ष 2016 में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले नौ विधायकों में चैंपियन भी शामिल थे। बाद में उन्होंने अन्य कांग्रेसी विधायकों की तरह भाजपा का दामन थाम लिया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Ypu1OT

भाजपा विधायक ने महिला के आरोपों को षड्यंत्र बताया

देहरादून, 24 अगस्त (भाषा) दुष्कर्म के आरोपों में फंसे सत्ताधारी भाजपा विधायक महेश नेगी ने सोमवार को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बंशीधर भगत के सामने अपना पक्ष रखते हुए इसे अपने खिलाफ कांग्रेसी नेताओं की मदद से महिला द्वारा रचा गया षड्यंत्र बताया तथा कहा कि वह किसी भी जाँच के लिए तैयार हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भगत द्वारा तलब किए जाने के बाद उनके सामने पेश हुए द्वाराहाट के विधायक नेगी ने कहा कि उन्हें महिला द्वारा एक षड्यंत्र के तहत फँसाने की कोशिश की जा रही है और इसमें कुछ कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। नेगी ने यह भी आरोप लगाया कि यह महिला पहले भी अन्य लोगों को ग़लत ढंग से फँसा चुकी है और इस संबंध में वह साक्ष्य एकत्रित कर रहे हैं जिन्हें वह पुलिस को सौपेंगे। विधायक ने अध्यक्ष भगत से कहा कि वह जांच में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। नेगी ने कहा कि पहले इस महिला ने ब्लैकमेल का प्रयास किया और जब उनकी पत्नी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई तो महिला ने अपने को बचाने के लिए उन पर आरोप लगा दिए। विधायक ने भगत से कहा कि वह हर प्रकार की जाँच के लिए तैयार हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि नेगी ने उन्हें कुछ दस्तावेज भी दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जाँच हो रही है और हम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक महिला ने विधायक नेगी पर कथित दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी पुत्री का पिता बताया है और इस संबंध में डीएनए जांच कराने की मांग की है। महिला के इस संबंध में पुलिस को दी तहरीर से पहले विधायक की पत्नी रीता महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करा चुकी हैं। रीता का आरोप है कि महिला उनके पति से पांच करोड़ रुपये मांग रही थी और नहीं देने पर उन्हें बदनाम कर रही है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2FTN4KL

उत्तराखंड में सात और कोविड-19 मरीजों की मौत, 412 नए मामले

देहरादून, 24 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में सोमवार को कोविड—19 ने सात और मरीजों की जान ले ली जबकि 412 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने से महामारी पीड़ितों का आंकड़ा 15,529 हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, तीन कोविड-19 मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा जबकि तीन अन्य की मौत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई। एक अन्य की मृत्यु देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में हुई। अब तक प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या 207 हो चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 131 ताजा मामले हरिद्वार जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर जिले में 124, नैनीताल में 66 और देहरादून में 27 मरीज सामने आए। प्रदेश में अब तक कुल 10,912 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4,355 है। प्रदेश में कोविड 19 के 55 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/34zasHT

भाजपा से निष्कासित विधायक चैंपियन की घर वापसी

देहरादून, 24 अगस्त (भाषा) भाजपा ने सोमवार को हरिद्वार जिले के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें वापस पार्टी में शामिल कर लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यहां यह घोषणा की। चैंपियन का पार्टी में स्वागत करते हुए भगत ने कहा, ‘‘अपने आचरण के लिए क्षमा मांगने के बाद चैंपियन का निष्कासन रद्द कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि चैंपियन को पार्टी में वापस लेने का निर्णय 13 माह के निष्कासन के दौरान उनके अच्छे आचरण के आधार पर पार्टी ने सामूहिक रूप से कोर कमेटी की बैठक में लिया। पार्टी में वापसी से खुश चैंपियन ने कहा कि भाजपा से बाहर रहते हुए भी वह पार्टी के लिए ही काम करते रहे। चैंपियन में अपने खराब बर्ताव के लिए मीडिया के सामने भी माफी मांगी। गौरतलब है कि उनके खिलाफ लगे कई आरोपों में से एक मीडिया के साथ अभद्र व्यवहार भी था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे तब भी अफसोस था और आज मैं फिर अपने किए पर हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। लेकिन निष्कासन की अवधि में भी मैं पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों के लिए काम करता रहा हूं।’’ बार—बार विवादों में घिरे रहने वाले विधायक चैंपियन का एक विवादास्पद वीडियो सामने आने के बाद उन्हें पिछले साल 17 जुलाई को भाजपा ने पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित कर दिया था। वायरल वीडियो में विधायक अपने समर्थकों के साथ शराब पीते और हाथ में बंदूक उठाये नृत्य करते दिखायी दिए थे। इससे पहले, जून 2019 में अनुशासनहीनता तथा नयी दिल्ली में उत्तराखंड निवास में एक पत्रकार को धमकी देने के आरोपों की जांच के बाद चैंपियन को तीन माह के लिए निलंबित किया गया था और पार्टी गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगा दी गयी थी। वर्ष 2016 में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले नौ विधायकों में चैंपियन भी शामिल थे। बाद में उन्होंने अन्य कांग्रेसी विधायकों की तरह भाजपा का दामन थाम लिया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2QjGL59

Uttarakhand news: विवादित विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की 13 महीने बाद बीजेपी में वापसी

पुलकित शुक्ला, देहरादूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से 6 साल के लिए निष्कासित हरिद्वार के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की एक बार फिर से पार्टी में वापसी हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रणव सिंह चैंपियन की पार्टी में वापसी कराई। 13 महीने पहले विधायक को पार्टी विरोधी बयान बाजी और प्रदेश के बारे में अपशब्द कहने पर उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे शराब की बोतलें और बंदूकें लहराते नजर आ रहे थे। दरअसल हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से चौथी बार विधानसभा पहुंचे विधायक प्रणव सिंह चैंपियन अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। विधायक की अनाप-शनाप बयानबाजी और हरकतों से पार्टी को कई बार असहज होना पड़ा है। पिछले साल विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विधायक शराब पीते और बंदूकें लहराकर डांस करते हुए नजर आ रहे आये थे। वायरल हुआ था विधायक का वीडियो इस वीडियो में विधायक ने उत्तराखंड प्रदेश को भी गाली दी थी जिसके बाद पार्टी के कई बड़े नेताओं के आपत्ति जताने पर शीर्ष नेतृत्व ने विधायक प्रणव सिंह को पार्टी से 6 महीने के लिए निष्कासित कर दिया था। हालांकि अनुशासन को सर्वोपरि रखने वाली पार्टी ने यह निलंबन 13 महीनों के भीतर ही वापस ले लिया। सोमवार को देहरादून में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की मौजूदगी में विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की वापसी कराई गई। प्रदेश अध्यक्ष बोले- विधायक ने मांगी माफी विधायक की पार्टी में वापसी से कई नेताओं में नाराजगी भी है हालांकि अभी तक खुलकर किसी भी नेता का विरोध सामने नहीं आया है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि चैंपियन ने पिछले 1 साल से कोई भी विवादित बयान नहीं दिया है। वे मर्यादा में रहे हैं और उन्होंने अपनी गलती पर लिखित में माफी मांगी है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hoJmXp

रविवार, 23 अगस्त 2020

भूस्खलन से दो मशीनी वाहन खड्ड में गिरे, दोनों के चालक लापता

ऋषिकेश, 24 अगस्त (भाषा) ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास सोमवार तड़के हुए भूस्खलन की चपेट में आकर निर्माण कार्य में लगी दो मशीनें गंगा नदी के गहरे खडड में गिर गईं और उनके दो चालक लापता हो गए । टिहरी जिले के मुनि की रेती पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सकलानी ने बताया कि घटना तड़के चार बजे हुई जब एक पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी मशीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी साइट पर चल रहे काम से वापस आ रही थीं । कौडियाला से करीब चार किलोमीटर दूर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानों के साथ बड़ी तादाद में मलबा इन मशीनी वाहनों पर आ गिरा जिससे वे खडड में गिर गए। दुर्घटना में वाहन के चालक भी लापता हो गए । मॉनसून के चलते आजकल गंगानदी उफान पर है और उसका जलस्तर बढ़ा हुआ है तथा पानी का बहाव भी तेज है। सुबह रोशनी होने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया । सकलानी ने बताया कि हादसे में लापता दोनों चालक पंजाब के पठानकोट के रहने वाले हैं । पोकलैंड के चालक का नाम संजीव कुमार (40 वर्ष) तथा जेसीबी चालक का नाम प्रभात (32 वर्ष) है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3aQBOdk