गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया

देहरादून, 23 अप्रैल (भाषा) लॉकडाउन के बीच कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया और कहा कि हर मामले में लोगों को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विपक्ष की नेता इंदिरा ह्रदयेश ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘ऐसे समय में जब राज्य सरकार को हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक कदम उठाने चाहिए, वह पूरी तरह लकवाग्रस्त दिखायी दे रही है। हर मामले में लोगों को सरकार से कार्रवाई कराने के लिये उत्तराखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में जनहित के तीन महत्वपूर्ण मामलों में उच्च न्यायालय को आदेश जारी कर सरकार को कार्रवाई के लिए कहना पड़ा। नेताओं ने कहा कि पहले मामले में उच्च न्यायालय को राज्य सरकार को कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों में पर्याप्त वेंटिलेटर की व्यवस्था करने के निर्देश देने पड़े जबकि दूसरे मामले में उच्च् न्यायालय ने राज्य सरकार को गन्ना और गेहूं उत्पादकों के बकाये के भुगतान के लिए 48 घंटे का समय दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तीसरे मामले में उच्च न्यायालय ने बुधवार को राज्य सरकार से कहा कि या तो वह भेाजन माताओं और आंगनवाडी कार्यकत्रियों को महीनों से रूके पड़े मानदेय का 48 घंटे के भीतर भुगतान करे या भुगतान में देरी का कारण स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि करीब 20,000 लोग उत्तराखंड में अपने गांव में लौटना चाहते हैं लेकिन सरकार अब तक इस गंभीर मामले में हाथ पर हाथ रख कर बैठी है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cyuyme

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस ने ऐप जारी किया

देहरादून, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए मोबाइल ऐप जारी किया है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश सरकार के लिए इसी तरह का ऐप बना चुकी वैल्यू फर्स्ट नाम की कंपनी के साथ मिलकर यह 'देवभूमि सेवा' ऐप बनाया गया है। इस ऐप का विचार सबसे पहले लाने वाले कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल लॉकडाउन के कारण राज्य के बाहर फंस गये और घर नहीं लौट पा रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस ऐप से उन लोगों को भी मदद पहुंचाना संभव होगा जिन्हें मास्क जैसे जरूरी सुरक्षात्मक चीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। खंडूरी ने बताया कि कई राज्य सरकारों के हेल्पलाइन नंबरों के सक्रिय न होने की शिकायतों के बाद यह ऐप जारी करने का विचार आया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास लोगों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक ले जाना है जिससे उनका समाधान हो सके।’’ वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्र मनीष ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना महामारी को लेकर स्थिति अन्य जगहों की अपेक्षा बेहतर है लेकिन इस वायरस के खिलाफ संघर्ष लंबे समय तक चलेगा जिसके लिए हमें सावधान और सतर्क रहना होगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/34YD2jN

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसंघ के दिनों के पुराने साथी से बात की

पौड़ी, 23 अप्रैल (भाषा) वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल बौठियाल को उस समय यकीन नहीं हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करना चाहते हैं। बौठियाल (76) को बुधवार सुबह 8.26 बजे फोन आया जब वह उत्तराखंड में पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक स्थित पैतृक गांव एता में अपने गेहूं के खेतों की ओर जा रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय से कॉल आने के कुछ ही सेकंड के भीतर दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री की आवाज सुनकर वह भाव-विभोर हो गए, जब प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि कैसा चल रहा है। मोदी ने करीब तीन मिनट तक अपने पुराने साथी से बातचीत की। उन्होंने इस बारे में बातचीत की कि कैसे 1998 में उनकी मुलाकात बद्रीनाथ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुई थी और उसके बाद 2014 में उत्तराखंड के श्रीनगर (गढ़वाल) में एक चुनावी सभा में वे मिले थे। मोदी ने बौठियाल को बताया कि उन्होंने देश में संकट के इस समय में जनसंघ के दिनों के अपने पुराने साथियों से बात करने का फैसला किया है और इस नाते उनसे बात कर रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा के संस्थापक नेताओं में गिने जाने वाले बौठियाल ने कहा, ‘‘किसी पार्टी कार्यकर्ता के लिए यह एक अद्भुत क्षण है जब प्रधानमंत्री खुद उसे फोन कर उसका हालचाल पूछें। इन्हीं गुणों के कारण मोदी जी जन-जन के नायक बने हैं।’’ बौठियाल 1960 में जनसंघ में शामिल हुए थे। इसके बाद वह 1970 में जनता पार्टी और 1980 में भाजपा से जुड़ गए। उत्तर प्रदेश से अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद बौठियाल पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य होने के साथ ही इसके पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे और अनुशासन समिति के भी अध्यक्ष रहे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bwjc21

उत्तराखंड के सीएम ने 'कोरोना वॉरियर्स' को माला पहनाने पर लगाया बैन

देहरादून कोरोना () के खिलाफ काम कर रहे पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। इस बीच कई जगहों पर () को माला पहनाने का भी मामला सामने आया। माला पहनाते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग (Social distancing) का उल्लंघन होता है और लोग करीब आते हैं। कोरोना वॉरियर्स को किसी भी संभावित खतरे से बचाने के लिए उत्तराखंड के सीएम ने प्रदेश में ऐसे किसी भी स्वागत पर रोक लगा दी है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिग का उल्लंघन हो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि Covid-19 के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभा रहे 'कोरोना वॉरियर्स' को सम्मानित करने के लिए माला पहनाने, शॉल ओढ़ाने या गुलदस्ता देने जैसे तरीकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाएं और हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन हो । सीएम बोले- सिर्फ फूल बरसाकर करें स्वागत त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना पर नियंत्रण और 3 मई तक लागू लॉकडाउन के बीच रियायतों के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि कोरोना के खिलाफ संघर्ष में जुटे लोगों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर या गुलदस्ता देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा। सीएम रावत ने कहा, 'ऐसे लोगों का सम्मान दूर से पुष्प वर्षा से भी किया जा सकता है।' मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन लोगों के बीच सामान वितरित किए जा रहे हैं, उनके साथ भी फोटो न खींची जाए और सामाजिक दूरी का पूरा पालन हो। अधिकारियों से चर्चा के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के आधार पर ही प्रदेश में रियायतें दी जाएं। उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसायियों और स्थानीय लोगों की आय सृजन के लिए कार्य योजना बनाई जाए। कृषि कार्यों को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार अनुमति देने का निर्देश देते हुए सीएम रावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य भी कम लोगों के साथ शुरू किए जा सकते हैं। 'उत्तराखंड में बेहतर हैं हालात' उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर अन्य जगहों की अपेक्षा उत्तराखंड में स्थिति बेहतर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मामले पूरे भारत में जहां औसतन 7.5 दिनों में दोगुने हो रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में ये 26.6 दिन में दोगुना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से उत्तराखंड कहीं बेहतर स्थिति में है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के नियंत्रण में स्वास्थ्य, सफाई और पुलिस के कार्यों के अलावा जन सहयोग की भी प्रशंसा की। उत्तराखंड में अब तक कोरोना संक्रमण के 46 मामले सामने आ चुके हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bp9b6F

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 'कोरोना योद्धाओं' को माला पहनाने पर प्रतिबंध लगाया

देहरादून, 22 अप्रैल :भाषा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को आधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभा रहे 'कोरोना योद्धाओं' को सम्मानित करने के लिए माला पहनाने, शॉल ओढ़ाने या गुलदस्ता देने जैसे तरीकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाएं और हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन हो । मुख्यमंत्री रावत ने कोविड-19 पर नियंत्रण एवं तीन मई तक लागू लॉकडाउन के बीच रियायतों के संबंध में यहां उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि कोरोना के खिलाफ संघर्ष में जुटे लोगों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर या गुलदस्ता देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, रावत ने कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान दूर से पुष्प वर्षा से भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन लोगों के बीच सामान वितरित किए जा रहे हैं, उनके साथ भी फोटो न खींची जाए और सामाजिक दूरी का पूरा पालन हो । रावत ने अधिकारियों से लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के आधार पर ही प्रदेश में रियायतें देने को कहा । उन्होने कहा कि छोटे व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों की आय सृजन के लिए कार्य योजना बनाई जाए। कृषि कार्यों को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार अनुमति देने का निर्देश देते हुए रावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य भी कम लोगों के साथ शुरू किए जा सकते हैं। उन्होंने हांलांकि, इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर अन्य जगहों की अपेक्षा उत्तराखंड में स्थिति बेहतर है । मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मामले पूरे भारत में जहां औसतन 7.5 दिनों में दोगुने हो रहे हैं वहीं उत्तराखंड में ये 26.6 दिन में दोगुना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से उत्तराखंड कहीं बेहतर स्थिति में है । मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के नियंत्रण में स्वास्थ्य, सफाई एवं पुलिस के कार्यों के अलावा जन सहयोग की भी प्रशंसा की। उत्तराखंड में अब तक कोरोना संक्रमण के 46 मामले सामने आ चुके हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2yBw9J6

केदारनाथ: कपाट खोलने के वक्त प्रमुख पुजारी समेत सिर्फ 16 लोग रहेंगे मौजूद, जानें निर्देश

देहरादून () के कपाट 29 अप्रैल को खोले जाने हैं। इसको देखते हुए कई अहम निर्देश दिए गए हैं। कपाट खोले जाने के दौरान () के मुख्य पुजारी समेत महज 16 लोग ही मौजूद रहेंगे। यही नहीं, फिलहाल स्थितियों को देखते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। इस बात की जानकारी रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल ने दी। पूर्व में बसंत पंचमी के दिन भगवान केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट 29 अप्रैल को प्रातः 6:10 पर खोलने का मुहूर्त तय था जिस पर मंदिर के पंडे पुजारी और रावल अब भी कायम हैं। खोलने को लेकर राज्य के धर्मस्व और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) के बयान कि केदारनाथ के कपाट 14 मई को खुलेंगे से केदार तीर्थ पुरोहितों और पंडों के बीच विवाद बढ़ने लगा था। पढ़ें: ...फिर लिया गया यह फैसलाइसके बाद इस विवाद पर लगाम लगाने को केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलवार सुबह सभी पक्षों की बैठक बुलाई। इस बैठक में मंदिर के कपाट को तय तिथि पर ही खोलने का फैसला किया गया। पढ़ें:


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2wYQasJ

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्मयंत्री योगदी आदित्यनाथ के पिता पंचतत्व में विलीन

देहरादून, 21 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता और समाजसेवी आनंद सिंह बिष्ट का मंगलवार को पौडी गढवाल जिले में फूलचटटी गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया । दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट की पार्थिव देह को उनके ज्येष्ठ पुत्र मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी । आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था । योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संकट के बीच दायित्व बढ़ जाने के कारण अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हुए । हांलांकि, इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत फूलचट्टी गंगातट पर पहुंचे और अंत्येष्टि में शामिल हुए । इससे पूर्व उन्होंने वहां पहुंचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। रावत ने कहा कि दिवंगत बिष्ट जैसे समाजसेवी की कमी उत्तराखंड को हमेशा खलेगी और इनके द्वारा समाज के प्रति किए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पौडी गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिह रावत, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद मुनि, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश, उत्तर प्रदेश के एडिशनल कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री योगी के विशेष कार्याधिकारी भारत भूषण रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/34QMSEy