शनिवार, 2 जुलाई 2022

Uttarakhand: ऋषिकेश में पुलिस के सामने पर्यटक और स्थानीय लोग में भयानक मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

Rishikesh Tourist Fight Viral Video: ऋषिकेश में स्थानीय लोगों में और पर्यटकों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के पास कार पार्किंग को लेकर यह भयानक बवाल हुआ।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/ExIGUJc

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

सेना के ट्रक से टकराई दारोगा की गाड़ी, बीच सड़क शुरू हुई हाथापाई, इंडियन आर्मी जिंदाबाद के लगे नारे

भगवानपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह बिष्ट अपनी निजी कार से रुड़की से भगवानपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रामनगर के समीप पहुंची तो पीछे से आ रही आर्मी की गाड़ी से साइड लग गई, जिसमें दारोगा की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/qyJ6Fk1

Uniform Civil Code : धामी बोले- सभी राज्यों को उत्तराखंड की तरह बनाना चाहिए समान नागरिक संहिता कानून

कार्यक्रम में धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूर्व न्यायाधीश रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जा चुका है, जो सभी हितधारकों तथा जनता से संवाद करने के बाद इस संबंध में मसौदा रिपोर्ट तैयार करेगी।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/Qn4h2YP

रुड़की के मेयर गौरव गोयल भाजपा से निष्कासित

देहरादून, एक जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को शुक्रवार को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यहां बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। चौहान ने कहा कि वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम में पार्टी पार्षदों के साथ विवाद में उलझ रहे थे तथा पार्टी के खिलाफ निरंतर बयानबाजी कर रहे थे।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/J2ilS5p

सभी राज्यों को उत्तराखंड की तरह समान नागरिक संहिता कानून बनाना चाहिए: धामी

देहरादून, एक जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि सभी राज्यों को उत्तराखंड की तरह समान नागरिक संहिता कानून बनाना चाहिए । यहां उधमसिंह नगर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूर्व न्यायाधीश रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जा चुका है, जो सभी हितधारकों तथा जनता से संवाद करने के बाद इस संबंध में मसौदा रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि उसके बाद प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी और ऐसा करने वाला

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/w08PSFK

Uttarakhand Accident: सड़क हादसों में 2 की मौत, पत्थर गिरने से केदारनाथ और बद्रीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत

सोनप्रयाग इलाके में यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब एक भारी पत्थर गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चमोली के पास हुए एक अन्य हादसे में बद्रीनाथ से लौट रहे श्रद्धालु की मौत हो गई।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/G1lTN7x

Kedarnath Helicopter: केदारनाथ दर्शन के लिए पर्यटकों को इस तारीख से नहीं मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा, मौसम हुआ खराब

Kedarnath Dham Helicopter Service: केदारनाथ यात्रा पर खराब मौसम और कोहरे का असर दिखना शुरु हो गया है। अब तक मौसम के चलते कई हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनियों ने अपनी उड़ाने बंद कर दी है। वहीं एक मात्र उड़ान भर रही हिमालयन हेली सेवा भी 10 जुलाई तक अपनी सेवाएं रोक देगी। इससे केदारनाथ दर्शन करने आने वालों को हेलीकॉप्टर सेवा नहीं मिलेगी।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/pJhl7mR