शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

उत्तराखंड हिमस्खलन : त्रिशूल चोटी के पास मिले चार लोग

उत्तरकाशी, दो अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हुए हिमस्खलन के बाद लापता हुए पर्वतारोहियों की एक टीम के संभवतः चार लोगों को एक तलाशी अभियान के दौरान त्रिशूल पर्वत के पास देखा गया है।

यह तलाशी अभियान शनिवार को हेलिकॉप्टर की मदद से चलाया गया।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि चोटी के रास्ते में देखे गए लोग भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण दल के सदस्य हो सकते हैं जो शुक्रवार को हिमस्खलन के बाद लापता हो गया था।

कर्नल बिष्ट ने कहा हालांकि, बचाव दल अभी भी घटनास्थल के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है। खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में रुकावट आ रही है।

कर्नल बिष्ट ने कहा, " बचाव दल के सदस्य सतलुज शिविर दो तक पहुंच चुके हैं और हमें उम्मीद है कि वे कल तक जगह पर पहुंच जाएंगे।"

एनआईएम, उत्तरकाशी से बचाव दल की एक टीम, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग और गढ़वाल स्काउट्स के जवान संयुक्त खोज और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय नौसेना के पर्वतारोहियों की 20 सदस्यीय टीम ने 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंचाई वाले त्रिशूल चोटी पर चढ़ाई के लिए एक अभियान शुरू किया था।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3zYpu61

हरिद्वार में ढाई लाख के नकली नोट के साथ 3 गिरफ्तार, प्रिंटर और अन्य सामान भी मिला

देवेश सागर, हरिद्वार रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से करीब ढाई लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं। जिसमें दो हजार के 100 नोट, पांच सौ के 61 नोट और दो सौ के 85 नकली नोट हैं। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी। जिसमें बताया गया कि तीन युवक भारी मात्रा में नकली नोट लेकर रुड़की आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस को तीन युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जॉनी कुमार, अनुज प्रताप और विकास बताया है। तीनों रुड़की के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिछले काफी समय से सप्लाई कर रहे थे: पुलिससीओ रुड़की ने बताया कि कोतवाली गंग नहर के प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 2000, 500 और 200 के नकली नोट मिले। युवक पिछले काफी समय से नोटों की सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के पास से नोट छापने वाला प्रिंटर और अर्ध निर्मित नोट भी मिले हैं। रात के समय और मौके का फायदा उठाकर इनके द्वारा इन फर्जी नोटों का संचालन किया जाता था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3zYRgz3

लूट का आरोपी हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल को गोली मार कर भागा, गिरफ्तार

देहरादून, दो अक्टूबर (भाषा) हरियाणा पुलिस द्वारा लूट के आरोप में हरिद्वार से गिरफ्तार एक व्यक्ति कथित तौर पर एक कांस्टेबल को गोली मार कर हिरासत से भाग निकला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि आरोपी को बाद में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने 28 सितंबर को फरीदाबाद की एक दुकान में की गई लूट के संबंध में बृहस्पतिवार को हरिद्वार से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हरिद्वार सर्किल अधिकारी अभय सिंह ने कहा कि कार के भीतर आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी, तभी उनमें से एक ने पिस्तौल निकाल कर कांस्टेबल संदीप कुमार पर गोली चला दी जो उनके सिर में लगी।

सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम ने आरोपी के हाथ में गोली मारी लेकिन किसी तरह वह भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया।

सिंह ने बताया कि रातभर चले तलाशी अभियान के बाद आरोपी अंशु को फिर से गिरफ्तार किया गया और गोली से लगी चोट के इलाज के लिए उसे ऋषिकेश के एम्स में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3l3xjD7

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम के लिए श्रद्धालुओं की दैनिक सीमा हटवाने के लिए अदालत का रुख किया

नैनीताल, दो अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए तय श्रद्धालुओं की दैनिक सीमा को हटवाने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया है।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने पिछले महीने चारधाम की यात्रा पर लगी रोक हटा दी थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इन मंदिरों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अधिकतम दैनिक सीमा तय कर दी थी।

राज्य सरकार ने न्यायमूर्ति आरसी खुलबे और न्यायमूर्ति आलोक कुमार की पीठ के समक्ष शुक्रवार को दाखिल संशोधन आवेदन में कहा कि अगर दैनिक श्रद्धालुओं की संख्या नहीं हटाई जा सकती है तो श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाकर बद्रीनाथ और केदरानाथ मंदिर के लिए प्रतिदिन 3000 श्रद्धालु और गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए क्रमश: 1000 और 700 श्रद्धालु की जानी चाहिए।

मौजदूा समय में एक दिन में ब्रदीनाथ मंदिर में अधिकतम एक हजार श्रद्धालु,केदारनाथ मंदिर में 800 श्रद्धालु, गंगोत्री में 600 श्रद्धालु और यमुनोत्री में 400 श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।

राज्य सरकार ने अपने आवेदन में कहा कि रोजाना दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने से चारधाम से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों की आय पर असर पड़ रहा है क्योंकि पहले ही देरी से शुरू हुई यात्रा केवल मध्य नवंबर तक जारी रहेगी।

हालांकि, अदालत ने निर्देश दिया कि इस मामले का उल्लेख सोमवार को मुख्य न्यायाधीश की नियमित पीठ के समक्ष किया जाए।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/39WcYcw

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

मिलिए सबसे कम उम्र के स्टार्टअप कारोबारी शाश्वत नकरानी से, जिसने हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2021 में बनाई जगह

शाश्वत नकरानी (Shashvat Nakrani) हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 में उन 13 लोगों में शामिल हैं, जो 1990 के बाद पैदा हुए हैं.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/3zWTmzy

Success Story: मां की बीमारी के इलाज के लिए गेहूं की नई किस्म उपजाई, अब विदेशों से मिल रहे आर्डर

Success Story: काले गेहूं (Black Wheat) में औषधीय गुण होते हैं. मप्र के ललित परमार (Lalit Parmar) ने काले गेहूं की खेती का प्रयोग कर मोटा मुनाफा कमाया है.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/3maZ5g8

Uttarakhand Elections 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के CM पुष्‍कर धामी को बताया धाकड़ बल्लेबाज

करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुक्रवार को प्रदेश दौरे पर आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धाकड़ बल्लेबाज की उपाधि से नवाजा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके भी पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्‍होंने ल‍िखा, 'क्रिकेट की भाषा में अगर कहूं तो 20-20 के मैच में धामीजी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामी जी काफी ‘धाकड़ बल्लेबाज’ है। उन पर उत्तराखंड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, 'किसी भी देश या राज्य की नियति का फैसला वहां की सरकार की नीयत से ही तय होता है। मैं पुष्कर सिंह धामी जी को उनकी छात्र राजनीति के दिनों से जानता हूं। उनके पास ऊर्जा है, क्षमता है और कुछ कर गुजरने का जज्बा भी है।' इससे पहले केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 2022 का चेहरा बता चुके हैं। 4 जुलाई को धामी ने संभाली प्रदेश की कमान 2017 में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तराखंड प्रदेश की बागडोर संभाली थी। मुखिया के तौर पर डोईवाला से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई। तकरीबन 4 साल का समय पूरा करने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कुछ समय गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। कुछ महीने बाद तीरथ ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 4 जुलाई को खटीमा से युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की बागडोर सौंपी गई। युवा मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की कमान संभालते ही धामी ने कई बड़े फैसले लिए। धाकड़ फैसलों ने बनाया धाकड़ बल्लेबाज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24 घंटे के अंदर प्रदेश के मुख्य सचिव का ट्रांसफर कर दिया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इससे पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी ने समूह ग और ख की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट दी। साथ ही सभी भर्तियों की आवेदन शुल्क माफ किया। महंगाई भत्ते पर क‍िया फैसला कोरोना काल की वजह से ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ महंगाई भत्ते को 11% की बढ़ोतरी के साथ सरकारी कर्मचारियों को सौंपा। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी कार्यालय के साथ-साथ समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर जनता की समस्याओं का समाधान करते हुए भी नजर आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने बताया भयंकर बल्लेबाज प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धाकड़ के साथ-साथ भयंकर बल्लेबाज भी है। उनकी बैटिंग में बहुत दम है। उनके नेतृत्व में बीजेपी 2022 विधानसभा चुनाव में 60 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। 'धामी रोज नई बल्लेबाजी कर रहे'उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को बताया क‍ि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज नई बल्लेबाजी कर रहे है। जनता के पक्ष में रोज नए फैसले ले रहे हैं। इसलिए राजनाथ सिंह जी ने जो कहा है वो सत्य बात है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से जब मुख्यमंत्री के पास कम समय के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि सही खिलाड़ी के लिए कभी भी समय कम नही होता। सही खिलाड़ी जब भी मैदान पर आएगा,अच्छी बल्लेबाजी करेगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/39XqaOo