बुधवार, 4 दिसंबर 2019

जानिए बैकरब प्रोजेक्ट कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट खिलाड़ी!

गूगल के संस्थापक और अल्फाबेट के निदेशक मंडल के सदस्यों के रूप में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सुंदर पिचाई एल्फाबेट के नए सीईओ होंगे. जानिए कैसा रहा गूगल का पूरा सफर?

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/33Qu5Hg

गैरसैंण में इस साल सत्र आयोजित न करने का मुददा उत्तराखंड विस में गूंजा

देहरादून, चार दिसंबर (भाषा) विपक्षी कांग्रेस ने आज उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण में इस साल एक भी सत्र आयोजित करने में विफल रहने के मुद्दे पर आज राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और इसे पृथक राज्य आंदोलन के लिये संघर्ष करने वालों की आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात बताया । सदन में इस मुददे को उठाते हुए कांग्रेस सदस्य करण माहरा ने कहा कि गैरसैंण में सत्र का आयोजन न करने के लिये 'ठंड' का बहाना बनाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है । रानीखेत से विधायक माहरा ने कहा, 'गैरसैंण जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है । साल खत्म हो रहा है । यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वहां ठंड जैसे कारणों के चलते शीतकालीन सत्र नहीं हो रहा है ।' नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने राज्य सरकार को सदन में यह घोषणा करने को कहा कि इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किया जायेगा । चर्चा का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कोई भी गैरसैंण में राज्य विधानसभा का सत्र आयोजित किये जाने के विरोध में नहीं है । उन्होंने वहां सत्र आयोजित करने का आश्वासन देते हुए कहा कि पिछले साल जब वहां सत्र किया गया था तो गैरसैंण में आधारभूत सुविधाओं की कमी विपक्षी सदस्यों ने भी महसूस की थी । उन्होंने कहा, 'वहां जरूरत के हिसाब से आधारभूत सुविधायें बनाने के लिये काम किया जा रहा है । यह हमारी प्राथमिकता है ।' पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज इसी मुददे पर गैरसेंण में धरना भी दिया । उन्होंने वहां लोगों को संबोधित करते हुए इसे पहाड में रहने वाली जनता का 'अपमान' बताया और आरोप लगाया कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की वर्तमान सरकार ने गैरसैंण के विकास के लिये उनके कार्यकाल में शुरू किये गये कामों को बंद कर दिया है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2rVGITY

स्वीडिश शाही जोडा कल से उत्तराखंड के भ्रमण पर

देहरादून, चार दिसंबर :भाषा: कल उत्तराखंड के भ्रमण पर पहुंच रहे स्वीडन के राजा कार्ल 16 गुस्ताफ तथा रानी सिल्वा ऋषिकेश में गंगा नदी का दर्शन करने के अलावा ग्यारह वर्षीय पर्यावरणप्रेमी रिद्धिमा पांडे से भी मिलेंगे । रिद्धिमा उन 16 छात्रों में शामिल थी जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र क्लाइमेट एक्शन समिट में पर्यावरण के लिये सरकारी कार्रवाई में कमी के विरोध में एक शिकायत दर्ज करायी थी । शाही जोडा रिद्धिमा से ऋषिकेश में रामझूला के पास मिलेगा तथा उससे पर्यावरण से संबंधित मुददों पर चर्चा करेगा । अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, शाही जोडा हरिद्वार के सराय जगजीतपुर में सीवरेज प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा, उनका कार्बेट नेशनल पार्क के भ्रमण का भी कार्यक्रम है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2RndZ5h

उत्तराखंड में जीव जंतुओं की कुल 3748 प्रजातियां उत्तराखंड में जीव जंतुओं की कुल 3748 प्रजातियां

देहरादून, चार दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में जीव जंतुओं की कुल 3748 प्रजातियां मौजूद हैं और उनमें से कोई भी विलुप्ति के कगार पर नहीं है । आज यहां शुरू हुए उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि जूलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया द्वारा प्रकाशित स्टेट फॉना सिरीज में उत्तराखंड में कुल 3748 जीव—जंतुओं की प्रजातियों के बारे में जिक्र है । मंत्री ने बताया कि यद्यपि इन 3748 जीव जंतुओं में कोई विलुप्ति की कगार पर नहीं है लेकिन संकटापन्न जीव जंतुओं के स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिये प्रदेश में प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट एलीफेंट, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड तथा वन्यजीव वास स्थलों के समेकित विकास तथा सिक्योर हिमालय आदि परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं । उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों से उत्तराखंड में जीव जंतुओं की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं आया है । मंत्री ने बताया कि उन्होंने गंगा और यमुना नदियों के किनारे रहने वाले जीव जंतुओं की मौजूदगी को उनकी शुद्धता से जोड़ने का निर्णय किया है और इस पर शोध करने के लिये प्रदेश में एक हाइटेक रिसर्च लैब बनायी जा रही है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2DLhkmC

उत्तराखंड विस में विधायक चैंपियन को भाजपा से अलग सीट आवंटित

देहरादून, चार दिसंबर (भाषा) अनुशासनहीनता के कारण भाजपा से निष्कासित किये गये खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आज उत्तराखंड विधानसभा में सत्ताधारी दल से अलग सीट आवंटित कर दी गयी । यहां राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सदन में इसकी घोषणा की । अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिसंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक पत्र में उन्हें चैंपियन को पार्टी से निष्कासित किये जाने की सूचना दी थी और इसी संदर्भ में आज संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने भी उन्हें एक पत्र दिया। अग्रवाल ने कहा कि दोनों पत्रों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने चैंपियन के लिए सत्ताधारी भाजपा से अलग एक सीट आवंटित कर दी है और वह सदन में भाजपा के सदस्य नहीं हैं। अक्सर विवादों में घिरने वाले चैंपियन को अनुशासनहीनता के कारण इस वर्ष जुलाई में भाजपा ने पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित कर दिया था। अपने समर्थकों के साथ शराब पीते और कई बंदूकों को हाथ में उठाये नृत्य करते विधायक चैंपियन का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की थी। इससे पहले, जून में भाजपा ने चैंपियन को तीन माह के लिये निलंबित कर दिया था और पार्टी संगठन की गतिविधियों में उनके शामिल होने पर रोक लगा दी थी। वर्ष 2016 में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले नौ विधायकों में चैंपियन भी शामिल थे। बाद में उन्होंने अन्य कांग्रेसी विधायकों की तरह भाजपा का दामन थाम लिया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2DGMjAk

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

उत्तराखंड विस का शीतकालीन सत्र कल से

देहरादून, तीन दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा है जिसमें राज्य सरकार चारधाम श्राइन बोर्ड के गठन से संबंधित विधेयक सहित कई अन्य विधेयक पेश करेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दस दिसंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधायें बहाल करने तथा मंत्रियों के आयकर भुगतान से संबंधित विधेयक भी पेश किये जा सकते हैं। मुख्य विपक्षी कांग्रेस भी श्राइन बोर्ड के गठन, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित कई मुद्दों पर राज्य सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरने की रणनीति बना चुकी है जिसके चलते सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। हाल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चारधाम के नाम से प्रसिद्ध हिमालयी मंदिरों—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—समेत प्रदेश में स्थित 50 से ज्यादा मंदिरों के बेहतर संचालन और रखरखाव के लिये चारधाम श्राइन बोर्ड गठित करने का फैसला लिया था जिसका तीर्थ-पुरोहित विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस इस विरोध को समर्थन दे रही है । इस बीच, विधानसभा सत्र गैरसैंण में न किये जाने के विरोध में कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी धरना देने का ऐलान किया है । सोशल मीडिया के जरिए अपने धरने की जानकारी देते हुए रावत ने कहा है कि वह पांच दिसंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा भवन के सामने उपवास व धरने पर बैठेंगे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/385e6Zp

डेढ़ साल के भाई को पालने से छुटकारा चाहती थीं बहनें, नहर में डुबोकर मारा

एमएस नवाज, हरिद्वार उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग लड़कियों ने अपने डेढ़ साल के छोटे भाई को गंगा नहर में बहा दिया। मृत बच्चे की पहचान पूरब के रूप में हुई है जो शुक्रवार से लापता था। वह आखिरी बार अपनी बहनों के साथ देखा गया था। पूरब के पिता सोनू कुमार लोढ़ा मंडी इलाके के रहने वाले हैं। वह मकैनिक का काम करते हैं। रविवार को उन्होंने बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने पहले बच्चा चोरी होने की बात कही थी। हालांकि पुलिस को बच्चे की दो बहनों पर शक था। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने पाया कि 13 और 14 साल की दो बहनें बच्चे को नहर की ओर ले जा रही थीं। इसी के आधार पर पुलिस को दोनों पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों बहनें टूट गईं और ऐसे सच का खुलासा किया जो हैरान कर देने वाला है। दोनों ने बताया कि हाल ही के एक मामले से उन्हें ऐसी वारदात करने की सूझी। दरअसल एक महिला ने अपने बच्चे को गंगा में डुबोकर मार दिया था। पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक मृतक का शव नहीं मिला है और ऐसा माना जा रहा है कि बच्चा पानी में डूब गया होगा। पिछले महीने भी हरिद्वार से ऐसी घटना सामने आई थी। संगीता नाम की महिला ने अपने छह महीने के बच्चे को गंगा में डुबोकर मार दिया था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कनखल निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके हाथ-पांव में दर्द रहता था और वह बच्चे को दूध नहीं पिला पा रही थी। इसी के चलते बच्चे से छुटकारा पाने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Yiw0Dq