शनिवार, 8 अक्टूबर 2022

उत्तरकाशी हिमस्खलन : भारी बर्फबारी से लापता पर्वतारोहियों की तलाश बाधित

उत्तरकाशी, आठ अक्टूबर (भाषा) उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन के दौरान लापता पर्वतारोहियों की तलाश के प्रयास शुक्रवार को भारी बर्फबारी के चलते बाधित हो गए। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के मुताबिक, एनआईएम के 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। एनआईएम के अनुसार, अब तक 26 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन अब भी लापता हैं। संस्थान ने बताया कि चार पर्वतारोहियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं,

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/kNGBqwJ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें