उत्तरकाशी, 14 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में चार अक्टूबर को हुए हिमस्खलन के बाद से लापता दो पर्वतारोहियों की तलाश खराब मौसम के बीच शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रही। इस बीच, पूर्व में बरामद एक और शव को यहां जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, जिसे बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिले के द्रौपदी का डांडा शिखर पर 17,000 फुट की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन के बाद से लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए चलाया जा रहा अभियान पिछले एक सप्ताह से खराब मौसम के कारण प्रभावित हुआ है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/AXyBGtj
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें