शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

उत्तरकाशी हिमस्खलन : 10 और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर 26 हुई

उत्तरकाशी, सात अक्टूबर (भाषा) उत्तरकाशी में हिमस्खलन स्थल से 10 और शव बरामद हुए हैं, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 26 हो गई। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि तलाश अभियान में मदद के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो हेलीकॉप्टर ने उत्तराखंड के हर्षिल से उड़ान भरी। एनआईएम के पर्वतारोहियों का दल चढ़ाई के बाद लौटते समय मंगलवार को 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। एनआईएम ने कहा कि बृहस्पतिवार देर शाम हिमस्खलन स्थल से तीन और शव

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cQkjgi

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें