रविवार, 9 अक्टूबर 2022

हिमस्खलन की चपेट में आए 10 और लोगों के शव उत्तरकाशी लाए गए

उत्तरकाशी, नौ अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास हुए हिमस्खलन के बाद खोज एवं बचाव कार्य रविवार को छठे दिन भी जारी है तथा 10 और पर्वतारोहियों के शव उत्तरकाशी लाए गए हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने बताया कि अभी तक कुल 27 शव मिले हैं, जिनमें से 21 शव उत्तराकाशी लाए जा चुके हैं। संस्थान ने कहा कि शुक्रवार को चार शव, शनिवार को सात तथा रविवार को 10 शव उत्तरकाशी लाए गए। इसने बताया कि उत्तरकाशी लाए गए सभी 21 शवों की पहचान कर ली गयी है जबकि दो पर्वतारोही अब भी लापता हैं।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cy2B1J

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें