देहरादून, 14 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को उड़ान नहीं भर सका जिसके कारण वह यहां जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पर रुके हुए हैं। उनका रुद्रपुर में एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह सात बजकर करीब 15 मिनट पर यहां हवाईअड्डे पहुंचे और तब से वह इंतजार कर रहे हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से रुद्रपुर जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण यात्रा में देरी हो गई है। सुबह से ही यहां बारिश हो रही है। प्रधानमंत्री रुद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2DGKMcX
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें