देहरादून, 14 फरवरी (भाषा) रूद्रपुर में एक रैली को संबोधित करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉली ग्रान्ट हवाईअड्डे पर एक घंटे से अधिक समय से रुके हुए हैं क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री आज सुबह जॉली ग्रान्ट हवाईअड्डे पर विमान से उतरे। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से रूद्रपुर जाना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यात्रा में विलंब हो रहा है। सुबह से ही यहां बारिश हो रही है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2GFe8M8
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें